{"_id":"57b9f63d4f1c1bf654d4f284","slug":"jind-harayana-crime-news-25000-fraud-bank-manager-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक मैनेजर बनकर लगाया 25 हजार का चूना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंक मैनेजर बनकर लगाया 25 हजार का चूना
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
Updated Mon, 22 Aug 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक अधिकारी बनकर एक व्यक्ति से फोन पर एटीएम कार्ड की डिटेल लेकर खाते से 25 हजार रुपये की ऑनलाइन शॉपिंग करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बैंक उपभोक्ता की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
डिफेंस कालोनी निवासी दिनेश ने पिछले दिनों उसके पास किसी व्यक्ति ने फोन कर अपनी पहचान स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के मैनेजर के रुप में बताया। उसने कहा कि उसके एटीएम को बंद कर दिया है और उसको दोबारा से चालू करने के लिए कुछ जानकारी चाहिए और वह उसके झांसे में आ गया। इस दौरान तथाकथित बैंक मैनेजर ने उसके खाते की पूरी जानकारी ले ली। बाद में उसके खाते से ऑनलाइन 25 हजार रुपये की शॉपिंग कर ली। पुलिस ने तथाकथित बैंक मैनेजर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।