फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   jind, gun point, loot, car, harayana

दोस्तों ने पिस्तौल सटाकर छीन ली कार

Wed, 05 Apr 2017 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
अमर उजाला ब्यूरो, जींद Updated Wed, 05 Apr 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
jind,  gun point, loot, car,  harayana
डेमो प‌िक - फोटो : demo pic

विज्ञापन

गांव ढाठरथ में नहर के निकट पिस्तौल सटाकर एक युवक से कार लूट ली। लूट की वारदात को कार में सवार युवक के दोस्तों ने अंजाम दिया। युवक को उसके दोस्तों ने शिमला, मनाली सैर करने के बहाने बुलाया था, लेकिन रास्ते में पिस्तौल सटाकर गाड़ी से नीचे उतार दिया और उसकी गाड़ी को लेकर फरार हो गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दो युवकों के खिलाफ लूटपाट व शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार गांव बरलावा बागपत यूपी निवासी उज्ज्वल जैन सोमवार को अपने किसी जरूरी काम के लिए दिल्ली गया था। रास्ते में उसके पास उसके दोस्त गोहाना निवासी सुमित का फोन आया कि वो जल्दी से गाड़ी को लेकर पहुंचे क्योंकि वे दोस्तों को साथ लेकर शिमला और मनाली घूमने के लिए जाएंगे। वह जैसे ही गोहाना पहुंचा तो उसे वहां पर उसे सुमित मिला। सुमित ने उसे लाखनमाजरा चलने को कहा जब वो लाखनमाजरा पहुंचे तो वहां पर सुमित का दोस्त नायणा मिला।
विज्ञापन


वो गाड़ी को लेकर ढाठरथ गांव के पास पहुंचे तो दोनों ने नहर के पास पिस्तौल सटाकर गाड़ी को रुकवाया और नायणा गाड़ी को लेकर भाग गया। इस दौरान सुमित ने सारी रात उसकी कनपटी पर पिस्तौल लगाकर रखी। सुबह होने पर सुमित भी भाग गया। पुलिस ने उज्ज्वला की शिकायत पर सुमित और नायणा के खिलाफ  मामला दर्ज कर लिया है। पिल्लूखेड़ा थाना प्रभारी बलवान सिंह ने बताया कि युवक को बाहर घूमने के लिए बुलाया था। रास्ते में गाड़ी छीनी है। इसमें दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed