{"_id":"5918b0a94f1c1b780d850b15","slug":"jind-firing-no-injured-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवार खड़ी करने को लेकर दो गुटों में फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दीवार खड़ी करने को लेकर दो गुटों में फायरिंग
अमर उजाला ब्यूरो जींद
Updated Mon, 15 May 2017 01:01 AM IST
विज्ञापन
गांव लिजवाना खुर्द में छत पर कमरा बनाने के बाद गिराई गई वह दीवार।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गांव लिजवाना खुर्द में दीवार खड़ी करने को लेकर दो गुटों में झगड़ा हो गया। इस दौरान दोनों गुटों हवाई फायर भी किए। हालांकि कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। इसके बाद घटना की सूचना जुलाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही जुलाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस के अनुसार लिजवाना खुर्द गांव निवासी सत्यनारायण शर्मा अपने घर की छत पर कमरा बना रहा है। जिस जगह पर दीवार खड़ी की जा रही है, वह सांझे की दीवार है। इस कारण कुलदीप फौजी ने दीवार को गिरा दिया। इसी को लेकर दोनों गुटों के बीच आपस मेें झगड़ा हो गया और यह झगड़ा गोली चलाने की नौबत तक जा पहुंचा। कुलदीप फौजी के भाई अनिल ने बताया कि जहां एक तरफ कुलदीप फौजी ने अपनी लाइसेंसी हथियार से दो राउंड फायरिंग, वहीं दूसरे पक्ष का कहना है कि कुलदीप फौजी ने चार राउंड हवाई फायरिंग की है उसके बाद जवाब में तीन हवाई फायर किए हैं।
पुलिस की कार्रवाई पर उठ रहे सवाल
सूत्रों के अनुसार लिजवाना खुद गांव निवासी कुलदीप रविवार सुबह ही पुलिस को शिकायत दी थी। इसमें कुलदीप पड़ोसी रामनारायण पर उनकी जमीन पर अवैध कब्जा करने की बात कही थी। कुलदीप के भाई अनिल ने बताया कि पुलिस ने इस शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की। इसके चलते ही यहां तक नौबत आई है।
विज्ञापन
पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव लिजवाना खुर्द में निर्माण को लेकर दो गुटों में गोली चली है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। जानमाल की कोई हानि नहीं हुई है। पुलिस अपनी जांच कर रही है। पुलिस ने कोई ढील नहीं बरती है। समय रहते पुलिस अपनी कार्रवाई कर रही थी, इसी दौरान फायरिंग हो गई। -चंद्रभान सिंह, थाना प्रभारी जुलाना।
विज्ञापन