{"_id":"585d204b4f1c1b2e4ee3abba","slug":"jind-fight-bijli-wire","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली के तार बदलने गए कर्मचारियों से हाथापाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिजली के तार बदलने गए कर्मचारियों से हाथापाई
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
Updated Sat, 24 Dec 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव रसीदां में तार बदलने गए बिजली कर्मचारियों पर हमला करने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों को नामजद करके 30-40 अन्य के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बिजली निगम जेई संजीव कुमार ने गढ़ी थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि निगम ने ग्रामीण क्षेत्रों में खंभे से मीटर तक जाने वाली तारों को बदलने के आदेश दिए हैं।
निगम की योजना के तहत बुधवार को निगम के कर्मचारी गांव रसीदां गए थे। जब निगम के कर्मचारी बिजली के तारों को बदल रहे थे तो कुछ लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और बिजली कर्मचारियों के साथ हाथापाई पर उतर आए। ग्रामीणों ने कर्मियों को तार नहीं बदलने दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर गांव रसीदां निवासी साहब सैनी, लाली सैनी, रेशम को नामजद करके 30-40 अन्य के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज किया है।