फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   jind, dead, village, nangragh, three buffallow, harayana

नंदगढ़ गांव में तीन भैंसों की मौत

Mon, 24 Oct 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
अमर उजाला ब्यूरो, जींद Updated Mon, 24 Oct 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
jind, dead, village, nangragh, three buffallow, harayana
मरी हुई भैंसों के पास जमा ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन


नंदगढ़ गांव में एक किसान की तीन भैंस मरने से किसान के घर में मातम का माहौल है। सोमवार को गांव नंदगढ़ निवासी प्रकाश की अचानक तीन भैंस की मौत हो गई। इससे पूरे गांव में दहशत का माहौल है। हालांकि पशु चिकित्सक मौत की वजह जहरीले चारा बता रहे हैं। पशुपालक प्रकाश के अनुसार वह रात को अपनी भैंसों को ठीक बांध कर सोया था, लेकिन जब वह सुबह उठा तो उसकी एक भैंस मरी पड़ी थी और दो भैंस भी बीमार थी।


कुछ समय बाद दोनों भैंस की भी मौत हो गई। अचानक हुई तीन भैंस की मौत से प्रकाश का परिवार सकते में है। वहीं गांव के पशु चिकित्सक डॉ. सत्यनाराण के अनुसार भैंसों की मौत जहरीला चारा खाने से हुई है। गांव में अन्य किसी भी पशु को कोई बीमारी नहीं है। तीनों भैंस की मौके पर जाकर जांच की गई थी। लेकिन तब तक जहर अपना असर दिखा चुका था। भैंसों को काफी मशक्कत के बाद भी नहीं बचाया जा सका।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed