फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Jind: CM Flying raids Labor Department office

Jind: श्रम विभाग कार्यालय पर सीएम फ्लाइंग का छापा, खंगाला श्रम कॉपी बनाने का रिकॉर्ड

Fri, 02 Aug 2024 03:37 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 02 Aug 2024 03:37 PM IST
सार

श्रम विभाग की शिकायतें कई बार मिल चुकी थी। रिकॉर्ड की जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि कुछ कमी है या नहीं। 

विज्ञापन
Jind: CM Flying raids Labor Department office
जांच करती टीम - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के जींद में डीआरडीए में स्थित श्रम विभाग कार्यालय पर शुक्रवार सुबह दस बजे सीएम फ्लाइंग की टीम ने दबिश दी। टीम ने श्रम विभाग का रिकार्ड खंगाला है। सीएम फ्लाइंग का नेतृत्व जिला प्रभारी बिजेंद्र ने किया। सीएम फ्लाइंग को श्रम विभाग के बारे में कई बार शिकायतें मिल चुकी हैं। खासकर मजदूरों की कॉपी बनाने के मामले में पैसे के लेनदेन के आरोप लगते रहे हैं। 

विज्ञापन


सीएम फ्लाइंग के डीएसपी रविंद्र कुमार ने बताया कि श्रम विभाग का रिकार्ड कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। यहां कितने कर्मचारी काम करते हैं और कितने ऑफिस में पहुंचे हैं, सभी की जांच की है। हाजिरी रजिस्टर को भी कब्जे में लिया गया। जांच के बाद ही इस बारे में आगे कुछ कहा जा सकता है कि कहां और किस रिकार्ड में क्या कमी मिली है। फिलहाल जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed