{"_id":"5924846c4f1c1bd74a535dd6","slug":"jind-bottle-fire-lesies-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"डूमरखां में महिलाओं ने शराब की बोतलों में लगाई आग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डूमरखां में महिलाओं ने शराब की बोतलों में लगाई आग
अमर उजाला ब्यूरो जींद
Updated Wed, 24 May 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
शराब की बोतलों में आग लगाकर लाठी से वार करती महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गांव डूमरखा कलां के लोगों ने मंगलवार को गांव के निकट स्थित अंग्रेजी और देशी शराब का ठेका नहीं हटाने पर शराब की बोतलों को बाहर फेंककर आग लगा दी। गांव की महिलाएं मंगलवार को पावर हाउस लिंक रोड पर स्थित ठेके के पास पहुंची और सेल्समैन को बाहर निकालकर ठेके में रखी शराब की बोतलों को सड़क पर फेंक दिया और बाद में आग के हवाले कर दिया। इसमें शराब की हजारों बोतलें जल गई। महिलाओं ने बताया उन्होंने ठेकेदार को ठेका हटाने की मांग की, लेकिन उसने परमिशन लेटर दिखाकर ठेका हटाने से मना कर दिया।
ग्रामीणों का कहना है कि शराब के ठेके के कारण पूरे गांव का माहौल बिगड़ रहा है और यहां से बहू बेटियों का निकलना मुश्किल हो रहा है। जब प्रशासन और ठेकेदारों ने कोई कार्रवाई नहीं की तो उन्हें मजबूरन शराब की बोतलों में आग लगानी पड़ी। महिलाओं ने कहा कि उनकी ठेकेदार से कोई लड़ाई नहीं हैं।
सदर थाना प्रभारी रमेश कुमार ने बताया कि डूमरखा कलां गांव के लोगों ने शराब के ठेके में पड़ी शराब को आग लगा दी। पुलिस के पास शिकायत आने पर मामले में आगे कार्रवाई की जाएगी। ठेकेदार के पास इस स्थान पर ठेका स्थापित करने की परमिशन और लाइसेंस हैं।
विज्ञापन
रमेश कुमार, सदर थाना प्रभारी नरवाना।