फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Jind: ASI arrested taking bribe of Rs 30 thousand

Jind: 30 हजार रुपये रिश्वत लेता ASI गिरफ्तार, 50 हजार रुपये देने पर रिमांड पर न लेने की कही थी बात

Tue, 23 Jan 2024 09:18 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 23 Jan 2024 09:18 PM IST
सार

आरोप है कि जमानत में विरोध नहीं करने का आश्वासन दिया था। आरोपी पहले भी 20 हजार रुपये ले चुका था। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने कार्रवाई की है। 

विज्ञापन
Jind: ASI arrested taking bribe of Rs 30 thousand
bribe - फोटो : istock

विस्तार

हरियाणा के जींद में मादक पदार्थ के मामले में आरोपी को रिमांड पर नहीं लेने और जमानत में सहयोग करने के लिए 30 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने सफीदों सदर थाना के एएसआई को पकड़ा है। एएसआई पर इससे पहले भी 20 हजार रुपये रिश्वत लेने का आरोप है। मंगलवार शाम को फिर से रिश्वत के 30 हजार रुपये लेने के लिए आरोपी के भाई को नागरिक अस्पताल जींद में बुलाया था। पार्किंग में खड़े होकर रिश्वत ली। इस दौरान टीम ने उसे पकड़ लिया।

विज्ञापन


करनाल जिले के खेड़ी सरफली निवासी नानक सिंह ने मंगलवार को शिकायत दी थी कि 30 अगस्त को सफीदों सदर थाने में तैनात एएसआई सुधीर ने गांव निम्नाबाद में छापा डालकर मलकिंद्र सिंह को घर के बाहर से 372 ग्राम चूरापोस्त व 400 ग्राम अफीम के साथ पकड़ा था।
विज्ञापन


मलकिंद्र सिंह ने पूछताछ में उसके भाई पर आरोप लगाय था कि मादक पदार्थ वह गांव खेड़ी सरफली निवासी शेर सिंह से लेकर आया था। इसके बाद से पुलिस छापा डाल रही थी। इस दौरान एएसआई सुधीर ने उसके भाई से कहा कि अगर वह 50 हजार रुपये दे दे तो उसको रिमांड पर नहीं लेगा और सीधे ही अदालत में पेश कर देगा। अदालत में भी उसकी जमानत का विरोध नहीं करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने बताया कि पहले वह 20 हजार रुपये एएसआई सुधीर को दे चुके हैं और अब 30 हजार रुपये की मांग की जा रही है। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने इंस्पेक्टर दिनेश कुमार के नेतृत्व में ड्यूटी मजिस्ट्रेट सिंचाई विभाग सफीदों के एसडीओ राहुल की मौजूदगी में एएसआई को पकड़ने की प्रक्रिया शुरू की। शिकायकर्ता नानक सिंह को 500-500 रुपये के 60 नोटों पर पाउडर व हस्ताक्षर करके दे दिए।


एएसआई सुधीर ने उसको नागरिक अस्पताल जींद के पार्किंग स्थल पर बुलाया। शिकायतकर्ता के रिश्वत के रुपये देते ही टीम ने एएसाई को पकड़ कर रुपये बरामद कर लिए। एंटी करप्शन ब्यूरो जींद के इंस्पेक्टर दिनेश कुमार ने बताया कि एएसआई सुधीर के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed