फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   jind, 3 pistal, criminal arrest, harayana

तीन पिस्तौल के साथ शातिर बदमाश काबू

Sat, 28 Jan 2017 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो, जींद
अमर उजाला ब्यूराो, जींद Updated Sat, 28 Jan 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
गांव ईक्कस के निकट पुलिस ने हिसार जिले के शातिर बदमाश सुभाष उर्फ काला को तीन पिस्तौल और 12 जिंदा कारतूस सहित काबू किया है। पकड़े गए बदमाश ने खुलासा किया कि इन हथियारों का गैंगवार में एक युवक की हत्या में प्रयोग करना था। पकड़ गए हथियार रोहतक जिले के भरायण गांव के एक युवक से खरीदे थे। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से अन्य वारदातों के बारे में पूछताछ करेगी।


पुलिस के डिटेक्टिव स्टाफ को सूचना मिली कि हिसार जिले का शातिर बदमाश गांव नाड़ा निवासी सुभाष उर्फ काला गांव ईक्कस के बाईपास पर नहर पुल के निकट बैग लेकर खड़ा है। बदमाश सुभाष उर्फ काला के पास हथियार हो सकते हैं। डिटेक्टिव स्टाफ मौके पर पहुंची तो एक युवक पेड़ के पीछे छुपा था और पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने उसे काबू कर लिया। उसके बैग की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक रिवाल्वर 32 बोर, एक पिस्तौल 32 बोर, एक रिवाल्वर 38 बोर व 12 जिंदा कारतूस बरामद किए। पुलिस पूछताछ में आरोपी सुभाष उर्फ काला ने खुलासा किया कि शातिर बदमाश गांव सिंघवाल निवासी राजेश, गांव घोघड़िया निवासी प्रदीप उर्फ सरपंच, गांव रामराये निवासी सुमेर, गांव मोठ निवासी संदीप उर्फ काला से संबंध है। पिछले दिनों उन्होंने बताया कि उनकी गांव रामराये निवासी काला के साथ रंजिश चली आ रही है और उसकी हत्या करनी है।
विज्ञापन


इसके लिए पक्के हथियारों की जरूरत है। इसके बाद उसने इसका जिक्र गांव सिसाय निवासी संदीप उर्फ बिंदा से की। उसने बताया कि उसके दोस्त गांव भरायण महम निवासी गौरव उर्फ गोगा के पास पक्के हथियार हैं और उसे दिला सकता है। इसके बाद वह बिंदा को लेकर गौरव उर्फ गोगा से मिला और उसके पास से तीनों हथियार लेकर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच में पुलिस ने सिंघवाल निवासी राजेश, घोघड़िया निवासी प्रदीप उर्फ सरपंच और गांव रामराये निवासी सुमेर को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन गैंग में शामिल गांव मोठ निवासी संदीप उर्फ काला बाहर था। इन हथियारों को संदीप को सौंपना था और उसका इंतजार कर रहा था। लेकिन इसी दौरान वह पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

काला रामराये के भाई की भी कर चुके हैं हत्या
पुलिस के अनुसार लगभग दो साल पहले गांव रामराये निवासी काला के भाई बिंद्र की गैंगवार के चलते गांव सिंघवाल निवासी राजेश, गांव घोघड़िया निवासी प्रदीप उर्फ सरपंच, गांव रामराये निवासी सुमेर, गांव मोठ निवासी संदीप उर्फ काला ने हत्या कर दी थी। इसी गैंगवार के चलते गांव रामराये निवासी काला की भी हत्या की साजिश रची गई थी और इसी के चलते हथियारों की व्यवस्था की गई थी।

बरामद हथियार हो सकते हैं पिछले आंदोलन लूट कांड के
पकड़े गए बदमाश गांव नाड़ा निवासी सुभाष उर्फ काला के पास से बरामद तीनों हथियार पक्के है और पुलिस को आशंका है कि फरवरी 2016 को हुए जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान पुलिस थानों से लूटे हथियारों के हो सकते हैं। पुलिस हथियारों के नंबरों के आधार पर उनका मिलान कर रहे हैं।

मिलान किया जा रहा
मामले के जांच अधिकारी एएसआई रविंद्र कुमार ने खुलासा किया कि तीन हथियारों के साथ पकड़ा गया युवक शातिर बदमाश है। उसके पास से पकड़े गए हथियार आंदोलन के दौरान लूटे होने की आशंका है। जिनका मिलान किया जा रहा है। आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

मामले के जांच अधिकारी एएसआई रविंद्र कुमार ने खुलासा किया कि तीन हथियारों के साथ पकड़ा गया युवक शातिर बदमाश है। उसके पास से पकड़े गए हथियार आंदोलन के दौरान लूटे होने की आशंका है। जिनका मिलान किया जा रहा है। आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed