{"_id":"62ce7f8061ddd88713d6554029de00ac","slug":"htet-hindi-news-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचटेट पेपर लीक : मुख्य आरोपी के खुलासे से कई लोग नपेंगे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एचटेट पेपर लीक : मुख्य आरोपी के खुलासे से कई लोग नपेंगे
ब्यूरो/अमर उजाला जींद
Updated Thu, 24 Dec 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद। एचटेट लेवल तीन के पेपर लीक करने के मुख्य आरोपी राजेंद्र रंधावा ने पुलिस रिमांड के दौरान कई लोगों के नामों का खुलासा किया है। आरोपी राजेंद्र रंधावा के खुलासे के बाद जल्द ही पुलिस अन्य लोगों को गिरफ्तार करके पूछताछ कर सकती है।
विज्ञापन
पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर वीरवार को नरवाना में एएसपी वसीम अकरम मुख्य आरोपी रंधावा से पूछताछ करेंगे। इसके बाद ही पुलिस आरोपियों के नाम डिसक्लोज करेगी। हालांकि राजेंद्र रंधावा ने अब तक जिन लोगों के नामों का खुलासा किया है, पुलिस उनका खुलासा नहीं कर रही है। पुलिस को आशंका है कि अगर आरोपियों का नाम का खुलासा हो गया तो शायद आरोपी फिर पकड़ से बाहर हो जाएं।
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी राजेंद्र रंधावा ने बताया कि पेपर लीक मामले के दो आरोपी सगे भाई पवन व अजय उसके साथ ही जम्मू में थे। वह अपने परिवार से मिलने के लिए जींद के रास्ते से सोनीपत जाना चाहता था और दोनों आरोपी अजय व पवन वहां से दूसरी जगह के लिए निकल गए थे। पुलिस फरार चल रहे आरोपी सोनीपत निवासी पवन व अजय के ठिकानों की पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
एसएसपी अभिषेक जोरवाल ने बताया कि फिलहाल मामले में कोई खुलासा नहीं किया जाएगा। वीरवार को नरवाना के एएसपी रिमांड पर चल रहे आरोपी राजेंद्र रंधावा से पूछताछ करेगी। उसके बाद पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।