फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Haryana: Youth murdered with sharp weapons outside coaching center in Jind

Haryana: जींद में कोचिंग सेंटर के बाहर तेजधार हथियारों से युवक की हत्या, दो अन्य छात्र भी घायल

Mon, 21 Oct 2024 06:31 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, नरवाना, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नरवाना, जींद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 21 Oct 2024 06:31 PM IST
सार

सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। 

विज्ञापन
Haryana: Youth murdered with sharp weapons outside coaching center in Jind
जांच करती पुलिस। मृतक का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के जींद के नरवाना बस स्टैंड के पास एक 18 वर्षीय छात्र की तेजधार हथियारों से हमला करके हत्या कर दी गई। जिस समय हत्या की गई, छात्र कोचिंग सेंटर से बाहर निकला था। उसी समय कई युवकों ने उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इसमें दो अन्य छात्र भी घायल हुए हैं। 
विज्ञापन


गांव ढाकल निवासी 18 वर्षीय आर्य नरवाना बस स्टैंड के पास एक कोचिंग सेंटर में कोचिंग के लिए आता था। सुबह वह कोचिंग सेंटर में गया था। शाम को लगभग चार बजे जब वह कोचिंग सेंटर से बाहर निकला तो उसे कुछ युवक मिले। उन्होंने युवकों से पूछा कि तुम में से आर्यन कौन है।
विज्ञापन


आर्यन ने कहा कि वह है, उसी वक्त तेजधार हथियारों से सात-आठ युवकों ने उस पर वार करने शुरू कर दिए। उसके बचाव के लिए जब दो साथी आए तो वह भी घायल हो गए। तेजधार हथियारों से आर्यन लहुलूहान हो गया और वहीं गिर गया। लोगों व उसके साथियों ने उसे नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नरवाना शहर थाना प्रभारी कुलदीप ने कहा कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। फोरेंसिंक टीम को बुलाकर मौके से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। जल्द ही हत्यारों को काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed