फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Haryana: Woman absconds after taking loan on documents of 250 women

Haryana: 250 महिलाओं के दस्तावेजों पर लोन लेकर महिला फरार, कई बैंकों से लिए गए हैं रुपये

Wed, 24 Jul 2024 08:44 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 24 Jul 2024 08:44 PM IST
सार

आरोपी महिला कॉलोनी की महिलाओं से आईडी लेकर लोन करवाती थी। लगभग 250 महिलाओं के दो करोड़ रुपये लेकर फरार हुई है। एसपी को शिकायत दी गई है। 

विज्ञापन
Haryana: Woman absconds after taking loan on documents of 250 women
एसपी से मिलने गई ठगी का शिकार हुई महिलाएं। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के जींद की विश्वकर्मा कॉलोनी में महिलाओं के नाम अलग-अलग बैंकों से लगभग दो करोड़ रुपये का लोन लेकर एक महिला फरार हो गई। जब इसकी जानकारी महिलाओं को लगी तो वह उसके घर पर पहुंची, लेकिन महिला अपने परिवार के साथ मकान को बेचकर कहीं चली गई। जिसकी जानकारी किसी को नहीं लगी। काॅलोनी की महिलाओं ने बुधवार को एसपी (पुलिस अधीक्षक) सुमित कुमार को शिकायत देकर उनकी राशि वापस दिलवाने व आरोपी महिला के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन


एसपी कार्यालय में पहुंचीं सोनू, मीना, नीता, अनीता, पूजा, कमलेश, माया, रेनू, जन्नत व रानी देवी ने कहा कि उनकी कॉलोनी में सबाना नाम की एक महिला रहती थी। जिन्होंने उनके आधार कार्ड, फैमिली आईडी व कुछ अन्य दस्तावेज लेकर उनके लोन करवाए थे। पहली बार लगभग ढाई वर्ष पहले उनके लोन हुए थे।
विज्ञापन


उन्होंने उस लोन को चुकता भी कर दिया। इसके बाद सबाना ने उनको कभी बैंक में बुलाकर तो कभी उनके घर पर आकर दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करवा लिए। महिला ने काॅलोनी की 250 महिलाओं के नाम से लगभग दो करोड़ रुपये का अलग-अलग लोन लेकर खुद हड़प गई और मकान बेचकर फरार हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब बैंक कर्मियों ने उपभोक्ताओं से लोन की किस्त के लिए दबाव बनाया तो इस घटना के बारे में पता चला। महिलाओं ने बताया कि अब आरोपी महिला का फोन नंबर भी बंद आ रहा है।

बैंक कर्मियों पर भी लगाए आरोप
महिलाओं ने बैंक के कर्मचारियों पर आरोप लगाए कि अगर कोई महिला खुद लोन के लिए जाती थी तो बैंक के कर्मचारी किसी को लोन नहीं देते थे। कर्मचारी महिला सबाना को लेकर आने की बात कहते। इसके बाद ही लोन दिया जाता था। किसी भी महिला को सबाना के आने के बाद भी लोन की राशि बैंक कर्मियों ने नहीं दी। महिलाओं ने आरोप लगाया कि उनके केवल हस्ताक्षर करवाए जाते थे, कुछ के हस्ताक्षर आरोपी महिला खुद भी कर लेती थी। सभी महिलाओं के पास हुए लोन के रुपये बैंक कर्मी आरोपी महिला को ही देते थे।

कोई महिला दबाव बनाती तो कुछ रुपये देकर करती थी गुमराह
लगभग दो वर्ष से आरोपी महिला का यह खेल चल रहा था। शुरूआत में महिलाओं को राशि दिलवाई जाने लगी थी। इस दौरान आरोपी महिला खुद किस्त भरने व लोन की राशि को बढ़वाने का झांसा देकर महिलाओं से लोन के रुपये लेती थी। अगर कोई महिला ज्यादा दबाव बनाती तो उसको कुछ रुपये देकर गुमराह करती थी और उसका लोन बढ़वाने के लिए दस्तावेजों में उलझाकर रखती थी।


आरोपी महिला पर जल्द होगी कार्रवाई : एसपी
एसपी सुमित कुमार ने महिलाओं को आश्वासन दिया कि वह जल्द ही आरोपी महिला को काबू करेंगे। इसके बाद मामले में पूछताछ की जाएगी। पीडि़त महिलाओं की किसी भी स्तर पर अनदेखी नहीं की जाएगी।


 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed