{"_id":"641ab792f16bf9f880090591","slug":"firing-on-youth-in-jind-2023-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"जींद में युवक पर फायरिंग: ग्रामीणों के मौके पर पहुंचने के चलते हमलावर गाड़ी छोड़कर, बाल-बाल बचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जींद में युवक पर फायरिंग: ग्रामीणों के मौके पर पहुंचने के चलते हमलावर गाड़ी छोड़कर, बाल-बाल बचा
Wed, 22 Mar 2023 01:38 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Wed, 22 Mar 2023 01:38 PM IST
सार
जींद में युवक पर फायरिंग करने का मामला सामने आया है। जिसमें युवक बाल-बाल बच गया। पुलिस ने युवकों के खिलाफ जानलेवा हमला करने शस्त्र अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
fire, gun demo, firing, gun, shoting
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जींद में गांव मोहनगढ़ छपरा में मंगलवार रात रंजिश के चलते एक युवक पर फायर किया गया जिसमें युवक बाल-बाल बच गया। ग्रामीणों के मौके पर पहुंचने के चलते हमलावर गाड़ी छोड़कर फरार हो गए। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने गाड़ी से तोड़फोड़ की। उचाना थाना पुलिस ने युवक की शिकायत पर एक युवक को नामजद कर कुछ अन्य के खिलाफ जानलेवा हमला करने शस्त्र अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
गांव मोहनगढ़ छपरा निवासी संदीप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके गांव के ही रवि से रंजिश चली आ रही है। रात वह अपने घर से बाइक निकाल रहा था, उसी दौरान रवि तथा उसके साथ आए दो युवकों ने उस पर फायर कर दिया। निशाना चूक जाने के कारण वह बाल-बाल बच गया। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गई और रवि तथा उसके दोस्तों का पीछा किया।
विज्ञापन
तीनों गली में अपनी गाड़ी को छोड़कर भाग निकलने में कामयाब हो गए। घटना से खफा ग्रामीणों में उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ की और घटना की सूचना पुलिस को दी। उचाना थाना पुलिस ने संदीप की शिकायत पर रवि को नामजद कर दो अन्य युवकों के खिलाफ जानलेवा हमला करने शस्त्र अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जांच अधिकारी के अनुसार
उचाना थाना प्रभारी आत्माराम ने बताया की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। गाड़ी को कब्जे में ले लिया गया है। फिलहाल तीन युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।