{"_id":"910c69773040fff6ef57fd7da9f59094","slug":"firing-on-sleeping-man-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता के कार्यालय में सो रहे युवक को मारी गोली, रेफर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाजपा नेता के कार्यालय में सो रहे युवक को मारी गोली, रेफर
ब्यूरो/अमर उजाला जींद
Updated Sat, 19 Sep 2015 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव खरकरामजी में वीरवार रात को एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया। सूचना पाकर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। घायल को सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। सदर थाना पुलिस ने घायल की शिकायत पर एक युवक के खिलाफ जानलेवा हमला करने तथा शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार गांव खरकरामजी निवासी रविंद्र कुमार वीरवार रात को गांव में भाजपा नेता द्वारा बनाए गए कार्यालय में सो रहा था। देर रात को गांव खराकरामजी निवासी जसमेर उर्फ काला ने कार्यालय का दरवाजा खोलने के लिए आवाज लगाई। जैसे ही रविंद्र कुमार ने दरवाजा खोला तो जसमेर ने अपने पास मौजूद असलाह से फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
रविंद्र ने शोर मचाना शुरू कर दिया तो आरोपी ने उस पर फायरिंग कर दी। गोली उसके हाथ में जा लगी। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन आरोपी मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
पुलिस मामले को पुरानी रंजिश से जोड़कर देख रही है। ग्रामीणों ने घायल युवक को सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां से उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया।