फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Fetus recovered from minor in Jind, police register case against unknown woman

Jind: माइनर से बच्चे का भ्रूण बरामद, पुलिस ने अज्ञात महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया

Thu, 24 Aug 2023 02:03 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 24 Aug 2023 02:03 PM IST
सार

जींद के गांव लखमीर वाला के निकट से गुजरने वाली माइनर संख्या चार में देर रात को ग्रामीणों ने भ्रूण को बहते देखा। सूचना पाकर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और भ्रूण को बाहर निकाल कब्जे में ले लिया। देखने पर भ्रूण लड़के का पाया गया। उसके सभी अंग पूर्ण हो चुके थे।

विज्ञापन
Fetus recovered from minor in Jind, police register case against unknown woman
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

जींद के गांव लखमीर वाला के निकट माइनर से सदर थाना पुलिस ने भ्रूण बरामद किया है। आशंका है कि किसी महिला ने अपने पाप को छुपाने के लिए भ्रूण को जन्म देने के बाद बाद नहर या माइनर में फेंका है। जो वहकर माइनर में आ गया। सदर थाना पुलिस ने ग्रामीण की शिकायत पर अज्ञात महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के मिली जानकारी के अनुसार
गांव लखमीर वाला के निकट से गुजरने वाली माइनर संख्या चार में देर रात को ग्रामीणों ने भ्रूण को बहते देखा। सूचना पाकर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और भ्रूण को बाहर निकाल कब्जे में ले लिया। देखने पर भ्रूण लड़के का पाया गया। उसके सभी अंग पूर्ण हो चुके थे। और नाभी नहीं काटी गई थी। जिससे साफ जाहिर है की लड़के को जन्म देने के साथ उसे नहर में फेंक दिया गया। जो बहता हुआ गांव लखमीर वाला तक पहुंच गया। भ्रूण सात माह से ज्यादा का बताया जा रहा है। 
विज्ञापन


पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
सदर थाना की जांच अधिकारी कुलबीर सिंह ने बताया की भ्रूण लड़के का है जो पीछे से वहकर माइनर में आया है। फिलहाल अज्ञात महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed