{"_id":"6a6484433362a093fe046ed6","slug":"extortion-demand-of-5-crore-made-from-operator-of-a-poultry-feed-factory-in-jind-godara-gang-s-name-invoked-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind: मुर्गी फार्म फीड बनाने की वाली फैक्ट्री के संचालक से मांगी पांच करोड़ की रंगदारी, गोदारा गैंग का नाम लिया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Jind: मुर्गी फार्म फीड बनाने की वाली फैक्ट्री के संचालक से मांगी पांच करोड़ की रंगदारी, गोदारा गैंग का नाम लिया
Sat, 25 Jul 2026 03:09 PM IST
Naveen
संवाद न्यूज एजेंसी, सफीदों (जींद)
संवाद न्यूज एजेंसी, सफीदों (जींद)
Published by: Naveen
Updated Sat, 25 Jul 2026 03:09 PM IST
सार
संजय शर्मा के अनुसार, बार-बार कॉल कर रंगदारी की मांग की गई और पैसे न देने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। लगातार मिल रही धमकियों से परेशान होकर पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराने का फैसला लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शहर थाना क्षेत्र की गुरुद्वारा कॉलोनी निवासी और मुर्गी फार्म फीड बनाने वाली फैक्ट्री के संचालक संजय शर्मा से 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का गंभीर मामला सामने आया है। रंगदारी न देने पर पीड़ित को जान से मारने की धमकियां दी गई हैं। पुलिस ने कारोबारी की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विदेशी नंबर से आए व्हाट्सएप कॉल
पीड़ित संजय शर्मा (पुत्र ओमप्रकाश शर्मा) ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके पास 27 जून और 17 जुलाई को एक विदेशी नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले ने अपना नाम 'गीली राणा' बताया और खुद को कुख्यात रोहित गोदारा गैंग से जुड़ा हुआ बताया। उसने सीधे तौर पर 5 करोड़ रुपये की रंगदारी की मांग की।
विज्ञापन
रुपये न देने पर दी जान से मारने की धमकी
संजय शर्मा के अनुसार, बार-बार कॉल कर रंगदारी की मांग की गई और पैसे न देने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। लगातार मिल रही धमकियों से परेशान होकर पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराने का फैसला लिया।
विज्ञापन
कॉल रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस
मामले की जानकारी देते हुए जांच अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि पीड़ित संजय शर्मा के बयानों के आधार पर गीली राणा और रोहित गोदारा गैंग के खिलाफ रंगदारी मांगने व जान से मारने की धमकी देने की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की विशेष टीम व्हाट्सएप नंबर और कॉल रिकॉर्ड के आधार पर मामले की गहनता से जांच कर रही है।