फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   duplicate noc found

नप की फर्जी एनओसी लेने का आरोपी गिरफ्तार

Sun, 06 Sep 2015 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला जींद
ब्यूरो/अमर उजाला जींद Updated Sun, 06 Sep 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
फर्जी एनओसी लेकर शिक्षण संस्थान की मान्यता लेने के आरोप में पुलिस ने सफीदों के एक शिक्षण संस्थान के संचालक को शनिवार को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


पुलिस संचालक से पूछताछ कर रही है। वहीं शिक्षण संस्थान के प्रबंधक ने इस पूरे मामले को फर्जी बताया है। नगर पालिका सफीदों के सचिव श्याम सुंदर ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि बलबीर व समिति कार्यकारिणी ने बीएड कॉलेज की तर्ज पर बारहवीं कक्षा तक सीबीएसई की मान्यता लेते समय नगर पालिका की फर्जी एनओसी तैयार कर ली थी।

शिकायत पर जांच की गई तो एनओसी फर्जी मिली। पालिका सचिव श्याम सुंदर ने बताया कि रामपुरा रोड स्थित स्कूल को संचालित करने वाली संस्था के प्रधान बलबीर सैनी व समस्त कार्यकारिणी ने नगरपालिका की ओर से एक फर्जी अनापत्ति प्रमाण पत्र तैयार कर लिया और उस पर नगर पालिका के सचिव के फर्जी हस्ताक्षर भी कर लिए थे। इस फर्जी दस्तावेज के आधार पर शिक्षा विभाग व सीबीएसई से मान्यता हासिल कर ली है।
विज्ञापन


 नगर पालिका सचिव की शिकायत पर पुलिस ने स्कूल संचालक बलबीर सैनी सहित कार्यकारिणी के सदस्यों पर मामला दर्ज किया था। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी बलबीर सैनी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहना है प्रबंधक का
उधर स्कूल के प्रबंधक राजेश सैनी का कहना है कि इससे पहले भी पालिका द्वारा ऐसा ही एक मामला दर्ज करवाया गया था। जिसमें हाईकोर्ट द्वारा सभी दस्तावेजों को फोरेसिंक जांच के लिए भेजा गया है। जो कुछ ही दिनों में सबके सामने आ जाएगा।



अन्य आरोपियों की शीघ्र होगी गिरफ्तारी
पालिका सचिव की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने स्कूल संचालक बलबीर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में अन्य आरोपियों पर भी शीघ्र ही कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
धर्मवीर खर्ब एसएचओ सफीदों।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed