फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Drug smugglers try to crush CIA police team in Jind

Jind: नशा तस्करों ने सीआईए टीम पर गाड़ी चढ़ाने का किया प्रयास, बाल-बाल बचे पुलिसकर्मी

Mon, 08 May 2023 09:12 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 08 May 2023 09:12 PM IST
सार

नशा तस्करी के आरोपियों ने खटकड़ टोल प्लाजा के पास जांच कर रही सीआईए की टीम की गाड़ी को टक्कर मारी। तीन पुलिसकर्मी और नशा तस्करी के दो आरोपी घायल हो गए। आरोपियों की गाड़ी से 175 किलोग्राम डोडापोस्त और हरियाणा व पंजाब की दो नंबर प्लेट बरामद हुई है।

विज्ञापन
Drug smugglers try to crush CIA police team in Jind
नशा तस्करों द्वारा गाड़ी से मारी गई टक्कर के बाद क्षतिग्रस्त पुलिस की गाड़ी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के जींद में खटकड़ टोल प्लाजा के पास नाका लगाकर सीआईए टीम जांच कर रही थी। इस बीच नशा तस्करी के आरोपियों ने उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी, जिसमें दो गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। रोके जाने पर चालक ने पुलिसकर्मियों पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की, इसमें वे बाल-बाल बच गए। आरोपियों की गाड़ी पलट गई।

विज्ञापन


तीन पुलिसकर्मी और नशा तस्करी के दो आरोपियों को चोटें आई हैं। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जब गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें 175 किलो ग्राम डोडापोस्त और हरियाणा व पंजाब की दो नंबर प्लेटें मिलीं। पुलिस ने पकड़े गए दोनों आरोपियों सहित चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


सीआईए स्टाफ नरवाना टीम के एएसआई अवतार सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि नशा तस्कर एक गाड़ी से पंजाब की तरफ नशीला पदार्थ लेकर जा रहे हैं। इस पर टीम ने खटकड़ टोल प्लाजा पर आने-जाने वाले वाहनों की जांच शुरू कर दी। कुछ समय बाद काले रंग की गाड़ी वहां पर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर टीम ने चालक को रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने पुलिसकर्मियों पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। इसमें वे बाल-बाल बच गए। बाद में पुलिस कर्मियों ने बोलेरो गाड़ी को आगे खड़ा कर रास्ता रोका तो आरोपी चालक ने उसे भी टक्कर मार दी। इसमें आरोपियों की गाड़ी पलट गई। टक्कर से तीन पुलिस कर्मियों और कार सवार दो आरोपी घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने काबू कर लिया।

तस्करों की पहचान गांव चीमा संगरूर, पंजाब निवासी जितेंद्र और गुरप्रीत के रूप में हुई। गाड़ी की तलाशी लेने पर उसमें 13 कट्टे थे, जिनमें 175 किलोग्राम डोडा पोस्त भरा हुआ था। इस दौरान गाड़ी से दो नंबर प्लेटें भी मिली हैं, जिसमें एक हरियाणा तो दूसरी पंजाब की है।

जांच अधिकारी राजेंद्र ने बताया कि पुलिस ने आरोपी जितेंद्र, गुरप्रीत, खनौरी निवासी अशोक तथा राजस्थान के गांव बिजलोनिया निवासी सुरेश के खिलाफ जान लेने की कोशिश करने, धोखाधड़ी, नशीले पदार्थ निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस नशा तस्करी से जुड़े लोगों के बारे में पूछताछ कर रही है।


पंजाब के खनौरी में सप्लाई किया जाना था डोडापोस्त
पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे डोडा पोस्त को राजस्थान से ला रहे थे। इसे पंजाब में आपूर्ति की जानी थी। आरोपी राजस्थान से जींद होते हुए पंजाब के खनौरी जा रहे थे। पूछताछ में सामने यह भी आया कि राजस्थान के गांव बिजलोनिया निवासी सुरेश के यहां से डोडापोस्त लेकर आए थे, वहां से गाड़ी में लोड कर खनौरी निवासी अशोक के पास पहुंचाना था। अब पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद बेचने और खरीदने वाले आरोपियों से पूछताछ में पता चलेगा कि डोडापोस्त की कहां-कहां सप्लाई होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed