फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Dispute over the installation of an electricity pole in Jind: Shots fired to spread panic

जींद में बिजली का पोल लगाने को लेकर हुआ विवाद: दहशत फैलाने के लिए चलाई गोली, तीन लोगों पर FIR दर्ज

Thu, 11 Dec 2025 11:35 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 11 Dec 2025 11:35 AM IST
सार

दूसरे पक्ष का आरोप है कि सूबे पक्ष के लोगों ने उन पर फायरिंग की। सूचना पाकर सिविल लाइन थाना प्रभारी पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने मौके से खोल भी बरामद किए हैं।

विज्ञापन
Dispute over the installation of an electricity pole in Jind: Shots fired to spread panic
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जवाहर नगर में बिजली का पोल लगाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इसमें एक पक्ष ने पिस्तौल से फायर कर दिए, जिससे कॉलोनी में दहशत फैल गई। इस घटना में किसी को गोली नहीं लगी सिविल लाइन थाना पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

विज्ञापन


जवाहर नगर निवासी सूबे सिंह व उसके पड़ोसी रामनिवास के बीच बिजली का पोल लगाने को लेकर बुधवार को झगड़ा हो गया। इसमें सूबे सिंह को चोट आई। उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इस दौरान लाइसेंसी पिस्तौल से फायर भी किए गए। सूबे सिंह ने बताया कि रामनिवास व उसके साथी गाड़ी में आए और उस पर फायरिंग कर दी।
विज्ञापन


वहीं, दूसरे पक्ष का आरोप है कि सूबे पक्ष के लोगों ने उन पर फायरिंग की। सूचना पाकर सिविल लाइन थाना प्रभारी पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने मौके से खोल भी बरामद किए हैं। प्रभारी पूजा ने बताया कि दोनों पक्षों के लोगों के खिलाफ एक-दूसरे की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed