फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Disgusting act in Jind, Married woman subjected to unnatural sexual assault by husband

जींद में घिनौना कार्य: विवाहिता के साथ पति ने किया अप्राकृतिक यौन शोषण, ससुरालियों ने पीटा

Fri, 29 Sep 2023 12:11 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 29 Sep 2023 12:11 PM IST
सार

जींद पुलिस को दी शिकायत में जींद के एक गाव की महिला ने बताया कि उसकी शादी आठ माह पहले जींद के ही साथ लगते गांव निवासी प्रशांत के साथ हुई थी। शादी में हैसियत से बढक़र दान दहेज दिया गया था। शादी के कुछ दिन बाद ही उसके ससुराल के लोग उसे दहेज के लिए तंग करने लगे।

विज्ञापन
Disgusting act in Jind, Married woman subjected to unnatural sexual assault by husband
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जींद में विवाहित के साथ ससुराल के लोगों ने मारपीट की तो पति ने उसके साथ अप्राकृतिक यौन शोषण किया। इससे महिला को शारीरिक और मानसिक पीड़ा का सामना करना पड़ रहा है। महिला थाना पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर पति समेत ससुराल के 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 

विज्ञापन


पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
पुलिस को दी शिकायत में जींद के एक गाव की महिला ने बताया कि उसकी शादी आठ माह पहले जींद के ही साथ लगते गांव निवासी प्रशांत के साथ हुई थी। शादी में हैसियत से बढक़र दान दहेज दिया गया था। शादी के कुछ दिन बाद ही उसके ससुराल के लोग उसे दहेज के लिए तंग करने लगे। उसकी सास चंद्रकांता, ससुर फूल सिंह, ननद मीनू, ज्योति, सोनिया, देवर अजय, दिल्ली निवासी रिश्तेदार विरेंद्र, रोहित, राममेहर आदि ने उसके साथ मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया और वापस लौटने पर बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी।
विज्ञापन


पीडि़ता ने अपने पति प्रशांत पर उसकी मर्जी के खिलाफ जबरदस्ती अप्राकृतिक यौन शोषण के भी आरोप लगाए। इस कारण उसे काफी शारीरिक पीड़ा झेलनी पड़ी। महिला थाना पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर पति समेत ससुराल के 10 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed