फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Directorate, Social Trade, Company, fraud case, jind

सोशल ट्रेड कंपनी के डायरेक्टर पर धोखाधड़ी का केस दर्ज

Thu, 23 Mar 2017 12:38 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जींद
ब्यूरो/ अमर उजाला, जींद Updated Thu, 23 Mar 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
Directorate, Social Trade, Company, fraud case, jind
woman arrested
सोशल ट्रेड कंपनी के डायरेक्टर अनुभव मित्तल पर निवेश के नाम पर तीन लाख 45 हजार रुपये हड़पने पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अर्बन एस्टेट निवासी योगेश सहरावत ने शहर थाना पुलिस को शिकायत दी कि सोशल ट्रेड कंपनी ने हमसे घर बैठे रोजगार स्कीम के तहत खाते खुलवाए थे। कंपनी ने दावा किया कि अगर वह 57500 रुपये उनकी कंपनी में निवेश करते हैं तो प्रतिदिन एक क्लिक के पांच रुपये दिए जाएंगे। इस पर वह उसके झांसे में आया गया और उसने कंपनी के छह खाते खुलवाए और उसने कंपनी में तीन लाख 45 हजार रुपये निवेश कर दिए।
विज्ञापन


इस दौरान कंपनी द्वारा क्लिक के दिए हुए काम को भी उसने पूरा कर दिया, लेकिन कंपनी के वादे के अनुसार उसके खाते में पैसे नहीं आए। इसके बाद उसने कंपनी के डायरेक्टर अनुभव मित्तल से मिलने के लिए नोयडा कार्यालय में गया। वहां अनुभव मित्तल ने बताया कि उनके पैसे जल्द ही खातों में आ जाएंगे। इसी दौरान उसके कार्यालय में आयकर विभाग का छापा पड़ गया और कंपनी के काम को फर्जी बताया। शहर थाना पुलिस ने योगेश सहरावत की शिकायत पर सोशल ट्रेड कंपनी के डायेरक्टर अनुभव मित्तल के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed