{"_id":"631124bc6d13f7538e2e3162","slug":"data-assistant-arrested-for-taking-bribe-of-two-lakh-rupees-in-jind-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind: दो लाख रुपये की रिश्वत लेता आंकड़ा सहायक गिरफ्तार, स्कूल की कमियां दूर करने एवज में ले रहा था पैसे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Jind: दो लाख रुपये की रिश्वत लेता आंकड़ा सहायक गिरफ्तार, स्कूल की कमियां दूर करने एवज में ले रहा था पैसे
Fri, 02 Sep 2022 03:02 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Fri, 02 Sep 2022 03:02 AM IST
सार
रोहतक के भालोट निवासी अमरजीत ने विजिलेंस को शिकायत दी थी। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज हुआ है। गुरुवार रात को दो लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया हैं।
विज्ञापन
घूस
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्टेट विजिलेन्स ने शिक्षा विभाग के आंकड़ा सहायक को स्कूल में कमियां दूर करने की एवज में गुरुवार रात को दो लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया हैं। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया हैं।
विज्ञापन
रोहतक के भालोट निवासी अमरजीत ने विजिलेंस को शिकायत दी थी कि उसका स्मार्ट किड्स के नाम से जींद शहर में किड्स स्कूल हैं। कुछ दिन पहले जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में कार्यरत आंकड़ा सहायक घनश्याम ने स्कूल का निरिक्षण किया था, जिसमें कुछ कमियां मिली थीं। इस पर विभाग ने नोटिस दिया था। आंकड़ा सहायक घनश्याम उससे कमियां दूर करने कि एवज में पांच लाख कि डिमांड कर रहा था।
विज्ञापन
बातचीत दो लाख में तय हो गई। अमरजीत ने इसकी शिकायत विजिलेंस में दी। इस पर छापा मारने के के लिए टीम का गठन किया गया। इसमें नायब तहसीलदार अजय को ड्यूटी मजिस्ट्रेट थे जबकि टीम में इंस्पेक्टर मनीष, एसआई बलजीत, एएसआई कमलजीत, एएसआई जगबीर, सिपाही सोनू, पंकज शामिल थे। टीम में अमरजीत को पाउडर लगे और हस्ताक्षर युक्त 2 लाख के नोट दिए। घनश्याम ने अमरजीत को ऑफिस के नजदीक मार्केट में बुलाया। जैसे ही अमरजीत ने राशि घनश्याम को दी और इशारा किया तो टीम ने घनश्याम को रंगे हाथो पकड़ लिया।
विज्ञापन