{"_id":"5762f3564f1c1b481e11c60a","slug":"crimetorium-destroy-jind","type":"story","status":"publish","title_hn":"कब्रिस्तान की निर्माणाधीन दीवार को हानि पहुंचाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कब्रिस्तान की निर्माणाधीन दीवार को हानि पहुंचाई
jind
Updated Fri, 17 Jun 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
भेजी गई शिकायत की प्रति दिखाते मुस्लिम समुदाय के लोग।
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपमंडल के गांव सिंघाना में अज्ञात लोगों द्वारा कब्रिस्तान की निर्माणाधीन चार दीवारी का बीम गिराने व मुस्लिम समुदाय के लोगों को तंग करने का मामला प्रकाश में आया है। मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा सफीदों के थाना प्रभारी के अलावा एसएसपी राकेश कुमार आर्य और मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के नाम शिकायत भेजी है।
मुस्लिम समुदाय से जावेद, सोनू, सलीम, मोनू, जानू, सोमिन, अब्दुलगनी, शेरदिन, मुस्ताक अली, श्यामा खान व अजमेर खान सहित दर्जनों लोगों ने भेजे गए हस्ताक्षरयुक्त पत्र में कहा कि वे अपने खर्चे पर कब्रिस्तान की चार दीवारी निकाल रहे हैं। उन्होंने निशानदेही करवाकर मिस्त्री की मदद से 15 जून को सीमेंट के बीम डलवाए थे, जिस करीब 50 हजार रुपये का खर्च आया था। अज्ञात लोगों ने रात के समय उन बीमों को गिरा दिया। केवल इतना ही नहीं, मुस्लिम समुदाय के कुछ लोगों को गांव में ही रहने वाले कई लोगों ने जान से मारने की धमकी भी दी है। समाज के लोगों ने पुलिस प्रशासन व प्रदेश सरकार से दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए सुरक्षा की मांग की है। थाना प्रभारी हरपाल ने बताया कि इस मामले में जांच चल रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।