फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   crime, suicide, 4500, liability, imposed, tight, noose, young man, jind

4500 की देनदारी से तंग युवक ने लगाया फंदा

Fri, 24 Feb 2017 12:04 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जींद
ब्यूरो/ अमर उजाला, जींद Updated Fri, 24 Feb 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
crime, suicide, 4500, liability, imposed, tight, noose, young man, jind
पोस्टमार्टम की कार्रवाई करती शहर पुलिस। - फोटो : jind
बाबा गैबी साहिब मंदिर में पेड़ पर बुधवार देर रात एक युवक ने संदिग्ध हालात में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने आरोप लगाया कि एक युवक उसके 4500 रुपये की लेनदारी के लिए परेशान करता था। इसी से परेशान होकर उसने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शिकायत के आधार पर एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। 
विज्ञापन


मृतक के पिता सोहनलाल ने पुलिस को बताया कि उसके बेटे प्रदीप का पिछले कई दिनों से स्टाफ गली निवासी ओमप्रकाश उर्फ चौचड़िया से रुपयों का लेन-देन था। ओमप्रकाश उसके बेटे को पिछले कई दिनों से तंग कर रहा था। इसी के चलते उसने बाबा गैबी साहिब मंदिर में पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का उस समय पता लगा, जब मंदिर के पुजारी गेट बंद करने के लिए बाहर आए। सूचना मिलते ही शहर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मृतक प्रदीप के पिता सोहनलाल की शिकायत पर स्टाफ गली निवासी ओमप्रकाश के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सोहनलाल ने बताया कि प्रदीप शहर में आटो चलाता था और कई दिनों से परेशान था। बुधवार सुबह प्रदीप घर से काम के लिए निकला था और देर रात तक घर नहीं पहुंचा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed