{"_id":"589a15d94f1c1b224a3794ff","slug":"crime-quarrel-daughters-of-the-royal-family-one-injured-jind","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाही परिवार की बहुएं भिड़ीं, एक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शाही परिवार की बहुएं भिड़ीं, एक घायल
ब्यूरो/ अमर उजाला, जींद
Updated Wed, 08 Feb 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
कोठी का फाइल फोटो
- फोटो : jind
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक ही छत के नीचे रहने वाली जींद रियासत के राजा की पुत्रवधूओं के बीच मंगलवार दोपहर झगड़ा हो गया। इस दौरान एक महिला को काफी चोटें आई हैं। उसे पीजीआई रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। सूत्रों की मानें तो दोनों बहुएं ननद की बेटी के जन्म पर उसे देखने के लिए एकत्र हुई थीं।
सूत्रों के मुताबिक, शाही परिवार की दोनों बहुओं के बीच लंबे समय से अनबन चल रही है। कई बार दोनों के बीच झगड़ा हो चुका है। मंगलवार को रानी इंद्रजीत कौर की बेटी को बेटी हुई थी। सुबह उसे अस्पताल से अमरहेड़ी स्थित राजा की कोठी ले जा जाया गया। फिलहाल एक बहू नीचे रहती है तो दूसरी ऊपरी मंजिल पर रहती है। ननद की बेटी को देखने के लिए दोनों बहुएं वहां पहुंचीं तो किसी बात पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई और इसमें एक बहू मंजू घायल हो गई। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया है।
अस्पताल से इसकी सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस राजा की कोठी पर गई, लेकिन यहां कोई नहीं मिला। घायल को पीजीआई रेफर किया गया है। घायल के बयान दर्ज होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जा सकेगी।
विज्ञापन
- बलजीत सिंह, सदर थाना प्रभारी, जींद
इस मामले की सूचना आई थी। मामला महिला का है, इसलिए महिला पुलिस को भेजा गया है। जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
शशांक आनंद, एसएसपी