{"_id":"58af2aa24f1c1b1b4bb233cf","slug":"crime-photographer-shot-firing-jind","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर्ष फायरिंग में फोटोग्राफर को लगी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हर्ष फायरिंग में फोटोग्राफर को लगी गोली
ब्यूरो/ अमर उजाला, जींद
Updated Fri, 24 Feb 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
Firing
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव शामलो कलां में शादी समारोह में हुई फायरिंग में वहां मौजूद फोटोग्राफर पांव में गोली लग गई। गोली लगने से घायल हुए युवक को उपचार के लिए जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार, गांव शामलो कलां निवासी जोगेंद्र के घर पर लड़की की शादी थी और गांव खरकड़ा रोहतक से बारात आई हुई थी। जब बारात में आए युवक गानों पर थिरक रहे थे तो इसी दौरान एक युवक ने अपने पास मौजूद असलाह से फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान एक गोली नीचे चल गई और वहां खड़े फोटोग्राफर के पांव में जा लगी। गोली लगते ही समारोह में दहशत फैल गई। गोली लगने से घायल हुए युवक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया।
मामले की जांच की जा ही है। गंभीर हालत को देखते हुए युवक को चिकित्सकों ने रोहतक रेफर किया है। युवक के बयान के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
रोहताश, जुलाना थाना प्रभारी।