{"_id":"9afbb2aa0f235468004b7b716b8d2f04","slug":"crime-hindi-news-843","type":"story","status":"publish","title_hn":"शस्त्र लाइसेंस बनवाने के लिए खुद पर कराया था हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शस्त्र लाइसेंस बनवाने के लिए खुद पर कराया था हमला
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चार दिन पूर्व शहर के एलआईसी बिल्डिंग के समीप एक कार चालक पर हुई फायरिंग की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। कार चालक ने शस्त्र लाइसेंस बनवाने के लिए अपने दो साथियों के साथ मिलकर खुद पर हमला कराया था। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए कार चालक को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। जहां से आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
पुलिस के अनुसार गांव बिरोली हालाबाद हाउसिंग बोर्ड निवासी नसीब उर्फ राहुल गत चार सितंबर को अपनी कार में सवार होकर पिल्लूखेड़ा जा रहा था। इसी दौरान एलआईसी कार्यालय के निकट पीछे से आए बाइक सवार दो युवकों ने अपने पास मौजूद हथियार से गाड़ी पर फायरिंग कर दी। गोली गाड़ी की डिग्गी में जा धंसी। इस हमले में कार चालक नसीब बाल-बाल बच गया। घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन
पुलिस ने नसीब की शिकायत पर अज्ञात दो युवकों के खिलाफ जानलेवा हमला करने और शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया था। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए घटना के दूसरे दिन भिवानी रोड नाके से बाइक सवार दो युवकों को काबू किया था। पकड़े गए युवकों के पास से एक देशी पिस्तौल और कारतूस भी बरामद हुआ। पकड़े गए युवकों की पहचान रोहतक जिले के गांव सामन पुट्ठी निवासी दिनेश और विनोद के रूप में हुई थी। पुलिस पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया था कि नसीब की गाड़ी पर गोली उन्होंने चलाई थी और गोली चलाने के लिए नसीब ने उन्हें कहा था। नसीब शस्त्र का लाइसेंस बनवाना चाहता था, जिसके चलते खुद की जान को खतरा बता कर यह साजिश रची थी।
विज्ञापन
नसीब पर हुई फायरिंग की साजिश नसीब ने ही रची थी। नसीब का मुख्य उद्देश्य शस्त्र लाइसेंस बनवाना था। नसीब के दोस्तों ने उसके कहने पर ही उस पर हमला किया था। नसीब को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
सुरेश कुमार, जांच अधिकारी