फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   crime

कैथल पुलिस ने जींद में मार गिराया बदमाश, दो गंभीर

Thu, 27 Aug 2015 12:49 AM IST
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो Updated Thu, 27 Aug 2015 12:49 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

 लूटपाट की वारदात को अंजाम देकर भाग रहे तीन लोगों का पीछा कर कैथल पुलिस ने जींद में एक बदमाश को मार गिराया। पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में दो बदमाश गंभीर घायल हो गए। सामान्य अस्पताल से उनको पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है। बदमाशों में एक की पहचान गांव भिड़तान निवासी पवन के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले में बदमाशों का रिकार्ड खंगाल रही है। मुठभेड़ की सूचना मिलते ही एसएसपी अभिषेक जोरवाल, डीएसपी सुरेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।  

पुलिस सूत्रों के अनुसार गांव भिड़ताना निवासी पवन, उसका साथ संदीप और एक अन्य बुधवार देर रात को कैथल के क्षेत्र में कई जगह पर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद कैथल पुलिस ने बदमाशों की पीछा करना शुरू कर दिया। तीनों बदमाश जींद के क्षेत्र में घुस गए। जहां से वे लिंक मार्ग से निकल रहे थे। कैथल पुलिस ने उनका पीछा करना जारी रखा। इस दौरान कैथल पुलिस ने इसकी सूचना जींद पुलिस को दे दी। सूचना पाकर जींद पुलिस ने भी नाकाबंदी शुरू कर दी। जब तीनों बदमाश गांव दालमवाला के निकट पहुंचे तो पुलिस ने उनको घेर लिया।
विज्ञापन


पुलिस द्वारा घिरा देखकर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए बदमाशों पर फायरिंग कर दी। इसमें गोली लगने से गांव भिड़ताना निवासी पवन, उसका साथी संदीप और एक अन्य घायल हो गए। इसके बाद पुलिस ने तीनों को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया। चिकित्सकों ने पवन को मृत घोषित कर दिया। संदीप और एक अन्य की गंभीर हालत देखकर उनको पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। पुलिस कैथल पुलिस के साथ संपर्क करके मारे गए बदमाशों और उसके साथियों की आपराधिक पृष्ठभूमि खंगाल रही है। पुलिस जांच के बाद ही पता चल पाएगा की मरने वाले बदमाश पर कितने आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed