{"_id":"58b5c0f04f1c1b687f830a87","slug":"crime-case-two-factions-fight-dowry-muscle-jind","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के मामले में पेशी पर आए दो गुटों में झगड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज के मामले में पेशी पर आए दो गुटों में झगड़ा
ब्यूरो/ अमर उजाला, जींद
Updated Tue, 28 Feb 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज के मामले में अदालत में पेशी के लिए आए दो गुटों में झगड़ा हो गया। अदालत परिसर में झगड़ा होता देखकर आसपास के लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। बाद में घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों गुटों के छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
पुलिस के अनुसार, हाउसिंग बोर्ड कालोनी निवासी प्रीति की शादी गांव नारनौंद निवासी नवीन के साथ शादी हुई थी। पिछले दिनों दोनों के बीच में झगड़ा चल रहा है और दहेज का मामला अदालत में विचाराधीन है। सोमवार को अदालत में मामले की पेशी थी। इसी को लेकर दोनों ही पक्षों के लोग पेशी पर आए हुए थे। जब पेशी भुगतने के बाद वह बाहर आ रहे थे तो इसी दौरान अदालत परिसर के अंदर उनका झगड़ा हो गया और मार पिटाई पर उतर आए। इसके बाद में आसपास के लेगों ने बीच बचाव कर दोनों पक्षों को अलग किया। बाद में सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में नवीन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पेशी पर आया हुआ था और अदालत से बाहर आ रहा था।
इसी दौरान उसके सास शशिकांता अपने परिवार के चार सदस्यों के साथ आई और उस पर हमला कर दिया। इस दौरान उसकी पिटाई भी की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर हाउसिंग बोर्ड कालोनी निवासी शशिकांता, सुदर्शन, प्रीति, सुदर्शन की बहन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जबकि दूसरे पक्ष की शशिकांता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपनी बेटी के साथ पेशी भुगतकर बाहर आ रही थी। इसी दौरान उसका दमाद नवीन अपने एक साथी के साथ वहां पर पहुंचा और उनके साथ मार पिटाई की। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच बचाव किया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर नारनौंद निवासी नवीन को नामजद कर एक अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है।