फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Crime, Case, six policemen, beating, openly, teacher, jind

सरेराह शिक्षक की पिटाई करने वाले छह पुलिसकर्मियों पर केस दर्ज

Thu, 09 Mar 2017 11:51 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जींद
ब्यूरो/ अमर उजाला, जींद Updated Thu, 09 Mar 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
Crime, Case, six policemen, beating, openly, teacher, jind
beaten - फोटो : demo
शहर के पुराने कोर्ट के निकट हरियाणा दिवस पर छात्रों द्वारा बनाई गई मानव श्रृंखला के दौरान बाइक सवार अध्यापक की सरेराह बेरहमी से पिटाई करने पर पुलिस ने छह पुलिस कर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने अदालत के आदेश पर मामला दर्ज किया है। 
विज्ञापन


कृष्णा कालोनी निवासी कृष्ण कुमार ने अदालत में दायर याचिका में बताया कि वह अध्यापक के पद पर कार्यरत है। एक नवंबर को वह किसी कार्य के लिए पुराना कोर्ट की तरफ गया हुआ और इस दौरान हरियाणा दिवस पर बनाई गई मानव श्रृंखला को लेकर पुलिस कर्मियों की डयूटी लगाई हुई थी। जब वह पुराना कोर्ट के निकट पहुंचा तो शहर थाना पुलिस में कार्यरत हवलदार सतबीर ने उसे रुकवा लिया और बिना कुछ बात के उसके साथ गाली गलौच करने लगा। जब उसने पुलिस कर्मी द्वारा की जा रही गाली गलौच की मोबाइल से वीडियो बनाने लगा तो उसने दूसरे पुलिस कर्मियों को उसे बुला लिया। 
विज्ञापन


इसके बाद हवलदार सतबीर के साथ हवलदार जोगेंद्र, सिपाही मनोज व तीन अन्य पुलिसकर्मी वहां आए और सभी ने उसे पकड़ लिया। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने उसके साथ जमकर मार पिटाई की और सरेराह उसकी बेइज्जती की। इसके बाद पुलिसकर्मी जबरदस्ती उसे जिप्सी में डालकर शहर थाने में ले गए। वहां मोबाइल में बनाई गई वीडियो को डिलीट कर दिया। जबरदस्ती खाली कागजात पर हस्ताक्षर करवाकर समझौता लिखवा लिया। इसके बारे में शहर के गणमान्य लोगों के साथ एसएसपी से मिला। एसएसपी ने हवलदार सतबीर सिंह को लाइन हाजिर कर दिया था, लेकिन अन्य पुलिस कर्मियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस कर्मियों ने उस पर समझौते का दबाव डालने लगे और समझौता नहीं करने पर उसके परिवार को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। पुलिस को इसकी बार-बार शिकायत देने के बावजूद कार्रवाई नहीं की। अदालत ने याचिका पर संज्ञान लेते हुए शहर थाना पुलिस को मामला दर्ज करने के आदेश दिए। पुलिस ने अदालत के आदेश पर शहर थाने में कार्यरत हवलदार सतबीर सिंह, हवलदार जोगेंद्र सिंह, सिपाही मनोज कुमार को नामजद करके तीन अन्य पुलिस कर्मियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। मामले के जांच अधिकारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि अदालत के आदेश पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed