फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   court

कार्रवाई न करने पर पुलिस उपनिरीक्षक पर एक लाख रुपये जुर्माना

Fri, 09 Oct 2015 12:20 AM IST
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो Updated Fri, 09 Oct 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा मानवाधिकार आयोग ने हरियाणा सरकार को जींद निवासी की शिकायत पर कार्रवाई नहीं करने के मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपनिरीक्षक सूरजभान पर एक लाख रुपये का जुर्माना और दो वार्षिक वेतन वृद्धि रोकने के आदेश दिए हैं। आयोग ने जुर्माने की रकम शिकायतकर्ता जयपाल को मुआवजे के तौर पर देने के आदेश भी दिए हैं।
विज्ञापन


मामले के अनुसार, जींद के मनोहरपुर निवासी जयपाल ने मारपीट के एक मामले की शिकायत जींद के थाना सदर में दर्ज कराई थी। इस पर कार्रवाई के लिए उप निरीक्षक सूरजभान को आदेश जारी हुए, लेकिन उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की। ड्यूटी में लापरवाही का यह मामला राज्य मानवाधिकार आयोग के सामने लाए जाने के बाद आयोग की सख्ती को देखते हुए हिसार रेंज के पुलिस महानिरीक्षक ने सूरजभान की दो वार्षिक वेतन वृद्धियों पर रोक लगा दी। इस पर मानवाधिकार आयोग ने पूरे मामले को कुशासन का मामला मानते हुए अपने फैसले में कहा कि यह बात साफ हो गई है कि थाना सदर में पुलिस के अधिकारी व कर्मचारी जनता की नियमानुसार सेवा करने के स्थान पर उनके मानवाधिकारों का हनन कर रहे हैं। लोगों को थाने के बार-बार चक्कर लगवाते हैं और जानबूझकर एक पक्षीय कार्रवाई करते हैं। आयोग ने सूरजभान को मानवाधिकारों के हनन का दोषी मानते हुए हरियाणा सरकार को निर्देश दिए हैं कि शिकायतकर्ता जयपाल को एक लाख रुपये मुआवजे के तौर पर दिए जाएं और यह राशि उपनिरीक्षक सूरजभान से ली जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed