Jind: नरवाना कॉलेज में दो गुटों में खूनी झड़प, डिग्री लेने आए छात्र पर लाठी-डंडों से हमला कर हत्या
तेजधार हथियारों व लाठीडंडों से सिर पर वार किए गए। दनौदा कलां निवासी मदन के रूप में मृतक की पहचान हुई। हमलावर 10-12 बाइकों पर आए थे। मदन और उसके चार साथियों को उठाकर ले गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गांव दनौदा कलां निवासी 23 वर्षीय मदन अपने साथी प्रवीण की केएम राजकीय कॉलेज में डीएससी लेने के लिए आया हुआ था। कॉलेज में उसे गांव दनौदा निवासी मोहित, अजय व नीरज मिल गए। यहां एक छात्र से इनका विवाद हो गया। इसके बाद उस छात्र ने अपने अन्य साथियों को मौके पर बुला लिया। अन्य छात्रों को देखकर मदन, प्रवीण, मोहित, अजय व नीरज यहां से बाइक पर फरार हो गए।
इनका आरोपी छात्रों ने पीछा किया। यहां पर मोहित व मदन को आरोपियों ने पकड़ लिया और इनपर तेजधार हथियारों व लाठियों-डंडों से हमला कर दिया। इसमें मोहित व मदन गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपी छात्र दोनों को कॉलेज में फेंककर फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया। यहां चिकित्सकों ने मदन को मृत घोषित कर दिया।
आरोपियों को पकड़ने के लिए सुबह तक का दिया अल्टीमेटम
वहीं गांव दनौदा कलां के पूर्व सरपंच पुरुषोत्तम शर्मा ने कहा कि आरोपियों ने पहले मदन व उसके साथी मोहित का अपहरण किया है और उसके बाद इनपर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इसमें मदन की मौत हो गई। जब तक आरोपियों को पकड़ा नहीं जाएगा, तब तक वह न तो बयान दर्ज करवाएंगे और न ही शव का पोस्टमार्टम करवाएंगे। उन्होंने पुलिस को मंगलवार सुबह तक का समय आरोपियों को पकड़ने के लिए दिया है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। -एएसपी कुलदीप सिंह, जांच अधिकारी।