फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   CIA caught three accused with stolen pickup vehicle in Jind

Jind: CIA ने चोरीशुदा पिकअप गाड़ी सहित पकड़े तीन आरोपी, आसपास के जिलों में चोरी करते थे चोरी

Sun, 18 Dec 2022 10:36 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 18 Dec 2022 10:36 PM IST
सार

आरोपी आसपास के जिलों में चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। उनके खिलाफ जींद के अलावा सोनीपत, पानीपत, करनाल, कैथल और हांसी (हिसार) में कई मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
CIA caught three accused with stolen pickup vehicle in Jind
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के जींद में सीआईए सफीदों की टीम के विशेष अभियान के दौरान कुरड़ गांव के पास तीन आरोपियों से एक चोरी की पिकअप गाड़ी, एक भैस, एक कटड़ा बरामद किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान रोजला गांव निवासी प्रवीण उर्फ पिन्ना, संदीप और विजय उर्फ झंडू वासी रोजलाके रूप में हुई है। 

विज्ञापन


सीआईए सफीदों की टीम उप निरीक्षक दिलबाग सिंह के नेतृत्व में अपराधों की रोकथाम के लिए हाट रोड़ सफीदो मौजूद थे कि सूचना मिली कि रोजला गांव निवासी प्रवीण उर्फ पिन्ना, संदीप, विजय उर्फ झंडू अपने पास चोरी की गाड़ी पिकअप रखते हैं और रात के समय पशु चोरी करने का काम करते है।
विज्ञापन


वह सभी रोजला से कारखाना होते हुए चोरी की पिकअप गाङ़ी लेकर सफीदों शहर की तरफ आएंगे। इस पर तीनों आरोपियों को पिकअप गाड़ी सहित कुरड़ गांव के पास काबू कर लिया गया। आरोपियों ने पूछताछ पर आरोपियों ने स्वीकार किया कि उनके खिलाफ पहले भी चोरी के कई अभियोग दर्ज है। उनके खिलाफ जींद के अलावा सोनीपत, पानीपत, करनाल, कैथल और हांसी (हिसार) में कई मामले दर्ज हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों ने इन वारदात को दिया अंजाम

  • करीब ढाई महीने पहले गांव बालु जिला कैथल में एक गोदाम से बोलेरो पिकअप चोरी की थी।
  • करीब ढाई महीने पहले बिचपड़ी से गोहाना रोड जिला सोनीपत पर रेलवे पुल के नीचे खडी गाडी से 50 पेटी शराब ठेका देशी चोरी की।
  • करीब तीन महीने पहले गांव राजौंद से अलेवा रोड़ जिला कैथल से एक स्कूटी चोरी की थी।
  • करीब दो महीने पहले कलायत से सजूमा रोड जिला कैथल की तरफ एक निर्माणधीन पुल के पास से लोहा की पाइप, लोहा के सरिया व एक लोहा का बैंड चोरी किया था । 
  • करीब दो महीने पहले असंध से करनाल रोड एक गुरुद्वारा के पास एक गाड़ी से करीब 40-45 कट्टों जीरी चोरी की थी।
  • करीब डेढ महीना पहले पथिल्लुखेड़ा मंडी जिला जींद के पास खेतों से 8-9 कट्टे जीरी के चोरी किये थे।
  • करीब डेढ महीना पहले गांव परड़ाना जिला पानीपत स्कूल के पास गली से एक डंपर ट्राली चोरी की थी
  • करीब दो महीने पहले गांव भैसवाल खुर्द जिला सोनीपत एक मकान से एक भैंस व एक कटङ़ी चोरी की थी । 
  • करीब 20-25 दिन पहले गांव सीसर खरबला जिला हिसार से एक झोटा चोरी किया था। 
  • 20-25 दिन पहले गांव भैणी अमीरपुर जिला हिसार एक मकान से एक भैंस व कटङ़ा चोरी किया था
  • 7/8 दिन पहले साहनपुर रोड सफीदों पर एक खेत मे बने कोठा के पास से एक हैरो, एक कल्टीवेटर, एक जीरी का झारना, एक साईकिल व एक टोर्च चोरी की थी।
  • 6-7 दिन पहले कैथल से कुरुक्षेत्र रोड से गाड़ी मैजिक के नीचे रखे 14 कट्टे युरिया खाद के चोरी किये थे।


जिला की सीआईए सफीदों पुलिस ने उच्च अधिकारियों द्वारा चोरों के खिलाफ चलाये गए विशेष अभियान के दौरान सफीदों सीआईए ने तीन युवकों को एक चोरी की गाड़ी पिकअप सहित काबू करने में सफलता हासिल की है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। -राजेंद्र, सीआईए इंचार्ज, सफीदों। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed