{"_id":"58c449124f1c1b1b34dc4492","slug":"cia-attack-catch-smack-supplier-police-jind","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मैक सप्लायर को पकड़ने आई कैथल सीआईए पर हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्मैक सप्लायर को पकड़ने आई कैथल सीआईए पर हमला
ब्यूरो/ अमर उजाला, जींद
Updated Sun, 12 Mar 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
police
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्मैक सप्लाई करने के लिए आरोपी को पकड़ने आई सीआईए कैथल की टीम पर गांव रोहड़ में हमला कर दिया। हमला होने के बाद आरोपी व्यक्ति मौके से फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में छह लोगों के खिलाफ मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज किया। सफीदों थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मारपीट करने के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, कैथल सिविल लाइन पुलिस ने गत 22 दिसंबर को ढांड मोड़ पर गांव सिरटा निवासी जगमेर उर्फ बाबा को आठ ग्राम स्मैक सहित काबू किया था। पुलिस पूछताछ में आरोपी जगमेर उर्फ बाबा ने खुलासा किया कि वह स्मैक को गांव रोहड़ जींद निवासी निर्मल उर्फ कालू से खरीदकर लाया था। उसके बाद से आरोपी निर्मल उर्फ कालू फरार चल रहा था। शुक्रवार को कैथल की सीआईए पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी निर्मल उर्फ कालू अपने गांव में ही है।
सूचना के आधार पर कैथल सीआईए ने गांव रोहड़ में छापामारी की, जब आरोपी निर्मल सिंह को काबू करने का प्रयास किया तो इसी दौरान उसके परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए और सीआईए पुलिस की टीम पर हमला कर दिया। इस दौरान आरोपी निर्मल सिंह को छुड़ाने में कामयाब हो गए। बाद में इसकी सूचना सफीदों थाना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और एएसआई महेंद्र सिंह की शिकायत पर आरोपी निर्मल उर्फ कालू, पत्नी सुनीता, पिता जोगेंद्र सिंह, बहन अमरजीत कौर, तब्बो के खिलाफ मारपीट व सरकारी कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी जोगेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया।