फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Cheating of eight crores in the name of starting business in Jind of Haryana

ठगी: कारोबार शुरू करने का झांसा देकर हरियाणा-पंजाब के 400 लोगों से करीब आठ करोड़ रुपये ठगे, पुलिस को दी शिकायत

Tue, 21 Dec 2021 11:21 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 21 Dec 2021 11:21 PM IST
सार

पेंसिल बनाने की मशीन व कच्चा माल देकर यह राशि हड़पी गई। पीड़ितों ने नरवाना थाना पहुंचकर इसके खिलाफ रोष जताया।

विज्ञापन
Cheating of eight crores in the name of starting business in Jind of Haryana
नरवाना शहर थाना में नारेबाजी करते लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

लोगों को पेंसिल बनाने का कारोबार शुरू करवाने का झांसा देकर करीब आठ करोड़ रुपये ठगी का आरोप लगाते हुए लोगों ने मंगलवार को हरियाणा के जींद जिले के नरवाना शहर थाना में शिकायत दी। लोगों का कहना कि हरियाणा व पंजाब के करीब 400 लोगों से यह ठगी हुई है। इस पर लोगों ने कार्रवाई करने की मांग को लेकर रोष जताया।

विज्ञापन


नरवाना शहर थाना में पहुंचे लोगों ने बताया कि नरवाना क्षेत्र के अमरगढ़ गांव निवासी एक व्यक्ति द्वारा कंपनी चलाई जा रही थी। इसमें उनको पेंसिल बनाने का कारोबार ऑफर किया गया। बताया गया कि वह मशीन व कच्चा माल देगा और तैयार माल खुद उठाएगा। इस पर मोटा मुनाफा भी होगा।
विज्ञापन


इन लोगों ने कहा कि अब उनसे माल भी उठाया, लेकिन इसका भुगतान नहीं किया गया। ऐसे में लोगों को मोटा नुकसान हुआ है। लोगों ने कहा कि कंपनी द्वारा एक मशीन, चैंबर, चार हजार पेंसिल, 100 लकड़ी स्टैंड, गम व दो साल की वारंटी का एग्रीमेंट किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें ः पानीपत: दोस्तों का राजीनामा कराने गया युवक गवां बैठा जान, गाली देने का विरोध करने पर चाकू से गोदा, घायल को छत से फेंका

एग्रीमेंट के अनुसार, कंपनी द्वारा कच्चा माल देकर तैयार माल (पेंसिल) लिया जाना था। यह कारोबार करीब छह महीने शुरू हुआ था। शुरुआत में अच्छा मुनाफा भी दिया जाता था। अब कुछ महीने से अचानक कंपनी ने माल उठाना बंद कर दिया। यहां तक की कार्यालय पर भी ताला लगा हुआ है। इसके बाद लोगों ने पुलिस का सहारा लिया है।  

दो लाख रुपये की मशीन व सामान के पैसे अलग

शहर थाना पहुंचे लोगों ने बताया कि रोजगार के चक्कर में लोग इनसे जुड़ते गए। करीब 400 लोग अब तक मशीन ले चुके हैं। इन लोगों ने कहा कि कंपनी द्वारा दो लाख रुपये में मशीन दी गई है। इसके अलावा सामान के पैसे अलग हैं। ऐसे में यह करीब आठ करोड़ रुपये की धोखाधड़ी है। लोगों ने कहा कि आरोपी द्वारा हरियाणा व पंजाब में मशीनें बेची गई हैं। इसमें हरियाणा के जींद, कैथल, पानीपत जिलों के लोग कंपनी से जुड़े हुए हैं, जबकि पंजाब के भी कुछ क्षेत्रों के लोगों ने मशीन ली हैं।

इस मामले में कई जगह से शिकायतें आई हैं। जिस व्यक्ति पर आरोप लगाए गए हैं, उसका पता लगाया जाएगा। मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। - धर्मवीर सिंह, शहर थाना प्रभारी नरवाना।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed