{"_id":"deb7d72cdbf69a4c208106fda2dec0cf","slug":"case-on-asi-in-bribe-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्वत लेते एएसआई का बनाया वीडियो, व्हाट्सएप पर डाला, केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिश्वत लेते एएसआई का बनाया वीडियो, व्हाट्सएप पर डाला, केस दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला जींद
Updated Tue, 22 Sep 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
पासपोर्ट वेरीफिकेशन के नाम पर ज्वैलर्स से 200 रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में पुलिस ने शहर थाने में तैनात एएसआई के खिलाफ मामला दर्ज किया है। भ्रष्टाचार का मामला सामने आने के तुरंत बाद एसएसपी अभिषेक जोरवाल ने सस्पेंड कर दिया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
शहर के बजराना मोहल्ला निवासी सुनील कपूर ने शहर थाना पुलिस को शिकायत दी कि उसने पासपोर्ट बनवाने के लिए अप्लाई किया हुआ है। पासपोर्ट की वेरीफिकेशन के लिए 14 सितंबर को शहर थाने में पहुंचा। वहां एएसआई महेंद्र सिंह ने वेरीफिकेशन के नाम पर 200 रुपये लिए। इस दौरान उसने एएसआई को रिश्वत लेते हुए की मोबाइल पर वीडियो बना ली। युवक ने वीडियो को व्हाट्सअप पर डाल दिया।
विज्ञापन
आरोपी एएसआई को जब इसके बारे में पता चला तो अपने अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ मिलकर उसे डिलीट करने का दबाव डाला। बाद में मामला एसएसपी अभिषेक जोरवाल के संज्ञान में मामला आया और एसएसपी ने कार्रवाई करते हुए आरोपी एएसआई महेंद्र सिंह को सस्पेंड कर दिया।
विज्ञापन
वहीं, वीडियो डिलीट करने की धमकी देने वाले पुलिस कर्मचारियों का शहर थाने से तबादला करवा दिया। एएसपी ने आरोपी पुलिस कर्मचारी के खिलाफ मामला दर्ज करने के आदेश दिए। शहर थाना पुलिस ने सुनील की शिकायत पर एएसआई महेंद्र सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार उन्मूलन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।