{"_id":"635ceb5876986a1ed96d423f","slug":"case-of-cheating-on-pretext-of-jobs-in-group-d-and-railways-in-jind","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind: ग्रुप डी और रेलवे में नौकरी का झांसा देकर हड़पे 24 लाख रुपये, जारी किए फर्जी ज्वाइनिंग लेटर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Jind: ग्रुप डी और रेलवे में नौकरी का झांसा देकर हड़पे 24 लाख रुपये, जारी किए फर्जी ज्वाइनिंग लेटर
Sat, 29 Oct 2022 02:29 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 29 Oct 2022 02:29 PM IST
सार
सदर थाना नरवाना के जांच अधिकारी नरेश ने बताया कि पीडि़त ने फर्जी ज्वाइनिंग लेटर जारी करने और नौकरी का झांसा देकर राशि हड़पने का आरोप लगाते हुए शिकायत दी थी। फिलहाल सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
UPI Fraud
- फोटो : Istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जींद के ग्रुप डी तथा रेलवे में नौकरी का झांसा दे 24 लाख रुपये हड़पने, फर्जी ज्वाइनिंग लेटर जारी करने पर सदर थाना नरवाना पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, फर्जी कागजातों का सहारा लेने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
गांव दनौदा कलां निवासी साहिल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वर्ष 2019 में उसने हरियाणा में ग्रुप डी नौकरी के लिए परीक्षा थी लेकिन उसका सिलेक्शन नहीं हुआ। अप्रैल 2020 में उसकी मुलाकात गांव रत्ताखेड़ा टोहाना निवासी तरसेम के माध्यम से गांव नेपेवाला निवासी रणधीर, कैथल निवासी टिंकू तथा नवीन से हुई। उन्होंने हरियाणा के ग्रुप डी में सिलेक्शन का आश्वासन दिया। इसकी एवज में उन्होंने सात लाख रुपये की डिमांड रखी। बाद में उसने अपने दोस्त गांव लाडवा हिसार निवासी अमन, गांव मानस कैथल निवासी सुशील को भी ग्रुप डी में लगवाने की बात कही। जिस पर उन्होंने तीनों के 21 लाख रुपये की डिमांड की।
विज्ञापन
11 जून 2020 को 21 लाख रुपये की राशि तीनों को दे दी गई। 15 नवंबर 2020 को तीनों आरोपी सुशील तथा अमन का ज्वाइनिंग लेटर दे गए। जब उन्होंने जांच की तो वह फर्जी पाया गया। फिर आरोपियों ने उन्हें रेलवे में भर्ती करवाने का आश्वासन दिया और उझाना निवासी अभिषेक, उसके पिता ईश्वर तथा उसकी मां से मिलवाया। जिन्होंने तीनों को रेलवे में भर्ती करवाने के नाम पर 18 लाख की डिमांड की। तीन लाख रुपये आरोपियों को दे दिए गए।
विज्ञापन
28 जुलाई 2021 को अभिषेक ने बताया कि उसका दिल्ली में इंटरव्यू है। इसके बाद आरोपियों ने इंटरव्यू न होने की बात कह कर सीधे सिलेक्शन की बात कही। बावजूद इसके उनका सिलेक्शन नहीं हुआ। राशि वापस मांगने पर कुछ समय इंतजार करने के लिए कहा। बाद में राशि देने से मना कर दिया। सदर थाना पुलिस ने साहिल की शिकायत पर रणधीर, टिंकू, नवीन, अभिषेक, अंकुश, ईश्वर तथा अभिषेक की मां के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।
सदर थाना नरवाना के जांच अधिकारी नरेश ने बताया कि पीडि़त ने फर्जी ज्वाइनिंग लेटर जारी करने और नौकरी का झांसा देकर राशि हड़पने का आरोप लगाते हुए शिकायत दी थी। फिलहाल सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।