जींद: बुआना में कूड़े के ढेर में मिला नवजात बच्ची का शव, गर्भवती महिलाओं को ट्रैक कर रही स्वास्थ्य विभाग की टीम
पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रविवार को बच्ची के शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के जींद जिले के जुलाना कस्बे के गांव बुआना में शनिवार शाम को गांव में खरेंटी रोड के पास कूड़े के ढेर पर एक नवजात बच्ची का शव मिला। सूचना पाकर जुलाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने सरपंच बलबीर की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
गांव के निवर्तमान सरपंच बलबीर ने बताया कि खरेंटी रोड पर बने तालाब के पास पड़े कूड़े के ढेर पर शाम को ग्रामीणों ने नवजात बच्ची का शव देखा। उन्होंने मौके पर पहुंचकर सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में पहुंचाया।
यह भी पढ़ें ः सोनीपत: महाराजा सूरजमल के बलिदान दिवस के कार्यक्रम में दो पक्ष भिड़े, कई को आईं चोटें, धर्म विशेष के लोगों पर हमले का आरोप
जुलाना थाना प्रभारी समरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने गांव में इसके बारे में लोगों से पूछताछ की। फिलहाल सरपंच के बयान के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रविवार को बच्ची के शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
जिसने भी यह घिनौनी हरकत की है वह निंदनीय है। स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव की गर्भवती महिलाओं को ट्रैक कर रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ पुलिस भी जांच में जुटी हुई है। दोषी को किसी भी कीमत पर छोड़ा नहीं जाएगा। शव को देखने से लगता है कि वह 8 से 9 माह की बच्ची का है। पोस्टमार्टम के बाद ही खुलासा हो पाएगा। -डॉ. पालेराम कटारिया, डिप्टी सिविल सर्जन, पीएनडीटी।