{"_id":"61c7519a83570d109563fa7b","slug":"two-sides-clashed-in-maharaja-surajmal-s-sacrifice-day-program-three-serious-sonipat-news-rtk633837147","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनीपत: महाराजा सूरजमल के बलिदान दिवस के कार्यक्रम में दो पक्ष भिड़े, कई को आईं चोटें, धर्म विशेष के लोगों पर हमले का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत: महाराजा सूरजमल के बलिदान दिवस के कार्यक्रम में दो पक्ष भिड़े, कई को आईं चोटें, धर्म विशेष के लोगों पर हमले का आरोप
Sat, 25 Dec 2021 10:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोहाना (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, गोहाना (हरियाणा)
Published by: रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 10:45 PM IST
सार
ग्रामीणों ने गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। वहां से उन्हें बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मामले की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचे घायल।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साेनीपत के गाेहाना कस्बे के गांव सिवानका में शनिवार को महाराजा सूरजमल के बलिदान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान दो पक्षों में झगड़ा हो गया। आरोप है कि धर्म विशेष के लोगों ने कार्यक्रम में आकर उन पर हमला किया। झगड़े में जागसी के निवर्तमान सरपंच समेत तीन को गंभीर व कई को हल्की चोटें आईं हैं। ग्रामीणों ने गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। वहां से उन्हें बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मामले की बरोदा थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
गांव जागसी निवासी शीतल सिवाच ने बताया कि शनिवार को गांव जागसी के साथ ही मातंड, सिवानका, बिचपड़ी और खंदराई में महाराजा सूरजमल के बलिदान दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किए गए थे। वह गांव के निवर्तमान सरपंच आजाद सिंह और लोकेश कार्यक्रम को लेकर गांव सिवानका गए थे।
शीतल का आरोप है कि कार्यक्रम के दौरान धर्म विशेष के लोग लाठी-डंडे व तेजधार हथियार लेकर आए और उन पर हमला बोल दिया। तीनों को काफी चोटें आईं। इसके अलावा कई ग्रामीणों को भी हल्की चोटें आईं है। यह भी बताया जा रहा है कि धर्म विशेष के लोगों की ओर से भी क्रिसमस पर कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गांव सिवानका में दो पक्षों में झगड़ा होने की सूचना मिली थी। इसमें घायलों का पुलिस बयान लेगी। बयान के अनुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। - नीरज कुमार, बरोदा थाना प्रभारी।