फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Asked for one lakh rupees by making obscene video on WhatsApp call to BJP leader

Jind: भाजपा नेता को व्हाट्सएप पर अश्लील वीडियो कॉल कर मांगे एक लाख रुपये, ब्लैकमेल करने का केस दर्ज

Wed, 26 Oct 2022 10:24 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 26 Oct 2022 10:24 PM IST
सार

पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कॉल रिसीव की तो अज्ञात लड़की आपत्तिजनक हालत में थी। लड़की को इस हालत में दिखाई देते ही वह भयभीत हो गया और उसने तुरंत ही उस नंबर को ब्लॉक कर दिया।

विज्ञापन
Asked for one lakh rupees by making obscene video on WhatsApp call to BJP leader
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

जींद में भाजपा नेता के व्हाट्सएप पर अश्लील वीडियो कॉल कर वायरल करने की धमकी देकर एक लाख रुपये मांगने का मामला सामने आया है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ ब्लैकमेल करने का मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन

भाजपा नेता ने सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 22 अक्तूबर की रात को करीब 10:30 बजे उनके व्हाट्सएप नंबर पर अज्ञात नंबर से कॉल आई।

जब उसने कॉल रिसीव की तो अज्ञात लड़की आपत्तिजनक हालत में थी। लड़की को इस हालत में दिखाई देते ही वह भयभीत हो गया और उसने तुरंत ही उस नंबर को ब्लॉक कर दिया। बुधवार दोपहर बाद जब वह अपने कार्यालय में पहुंचे तो दूसरे नंबर से कॉल आई। जब फोन उठाया तो अज्ञात ने कहा कि उसका अश्लील वीडियो उनके पास हैं, अगर इस वीडियो को डिलीट करवाना है तो उनके खाते में एक लाख रुपये डाल दें।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : Rewari:  पैसों के लेनदेन के विवाद में हत्या, निजी कंपनी के पेंटर को चाकू से गोदकर मार डाला
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर एक लाख रुपये उनके खाते में नहीं भेजे तो इस वीडियो को वायरल करके बदनाम कर देंगे। इससे पहले भी उनके पास फोन करके अवैध वसूली का प्रयास किया गया है। उसने कहा कि यह कोई बड़ा गिरोह दिखाई दे रहा है, जो प्रतिष्ठित लोगों को अपने जाल में फंसाकर उनसे अवैध वसूली का धंधा करते हैं।

भाजपा नेता की बुधवार शाम को शिकायत आई थी, उसके आधार पर अज्ञात के खिलाफ 384 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले की जांच साइबर क्राइम थाना पुलिस को दे दी है। - एएसआई दिनेश कुमार, जांच अधिकारी 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed