फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   A Man Shot Dead at Kalwan village of Jind in Haryana

वारदात: जींद में अधेड़ की गोली मारकर हत्या, जमीन के मुआवजे को लेकर चल रहा था साथी से विवाद

Fri, 03 Sep 2021 12:48 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)। 
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)।  Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 03 Sep 2021 12:48 PM IST
सार

पिल्लूखेड़ा थाना प्रभारी सुभाष ने कहा कि पुलिस ने इस मामले में मृतक के भतीजे प्रवीण की शिकायत पर मनीष, विजय, सतपाल, महेंद्र, राजपाल, नरेश व सुरेश के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

विज्ञापन
A Man Shot Dead at Kalwan village of Jind in Haryana
मृतक कर्मबीर। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

जींद के कालवां गांव में 53 वर्षीय कर्मबीर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली छाती में मारी गई जिस कारण कर्मबीर की मौके पर मौत हो गई। आरोपी ने रात एक बजे घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, जम्मू कटरा राष्ट्रीय राजमार्ग की जमीन के मुआवजे को लेकर कर्मबीर व उसके साथी में विवाद चल रहा था। डीएसपी धर्मवीर खर्ब के अनुसार उसी विवाद के चलते कर्मबीर के साथी ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी है। हत्या की सूचना पाकर पिल्लूखेड़ा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जींद के सामान्य अस्पताल में ले जाया गया। पिल्लूखेड़ा थाना प्रभारी सुभाष ने कहा कि पुलिस ने इस मामले में मृतक के भतीजे प्रवीण की शिकायत पर मनीष, विजय, सतपाल, महेंद्र, राजपाल, नरेश व सुरेश के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed