फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   हत्या व लूटपाट के आरोप में जेल में बंद बंदी ने लगाई फांसी

हत्या व लूटपाट के आरोप में जेल में बंद बंदी ने लगाई फांसी

Tue, 09 Oct 2018 11:55 PM IST
Updated Tue, 09 Oct 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
हत्या व लूटपाट के आरोप में जेल में बंद बंदी ने  लगाई  फांसी
हत्या और लूट का आरोपी जेल में फांसी पर लटका
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। हत्या व लूटपाट के आरोप में जेल में बंद बराह खुर्द गांव निवासी राजबीर ने जेल में चादर का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। हालांकि दूसरे बंदियों ने उसे देख लिया और बचा लिया गया। राजबीर को गंभीर हालत के चलते नागरिक अस्पताल में लाया गया। चिकित्सकों ने उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया है।

पुलिस के अनुसार बराह खुर्द गांव निवासी राजबीर पिछले कुछ दिन से हत्या व लूटपाट के मामले में जिला जेल में बंद था। उसके जेल में दूसरे कैदियों के साथ अच्छा व्यवहार नहीं होने के चलते जेल की चक्की में बंद किया हुआ था। मंगलवार रात को जब सभी बंदियों व कैदियों को बैरक में बंद कर दिया। इसी दौरान राजबीर ने चक्की के अंदर ही चादर को फंदा बनाकर फांसी लगा ली। फांसी लगाते ही उसके साथ बंद दूसरे बंदियों ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर जेल वार्डन मौके पर पहुंच गए और उसे फांसी के फंदे से नीचे उतारकर नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां से उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। जहां पर उसकी हालात गंभीर बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed