फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   र्राफा बाजार में दिन दहाड़े युवक पर हमला, आठ नकाबपोश युवकों ने बनाया शिकार

र्राफा बाजार में दिन दहाड़े युवक पर हमला, आठ नकाबपोश युवकों ने बनाया शिकार

Fri, 06 Apr 2018 12:40 AM IST
Updated Fri, 06 Apr 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
र्राफा बाजार में दिन दहाड़े युवक पर हमला, आठ नकाबपोश युवकों ने बनाया शिकार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद।
शहर के सर्राफा बाजार में दिन दहाड़े आरटीआई कार्यकर्ता सुनील कपूर पर आठ नकाबपोश युवकों ने हमला कर दिया। लाठी-डंडों से किए हमले में सुनील कपूर बुरी तरह घायल हो गए। हालांकि पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है, लेकिन आरोपियों की पहचान नहीं हो सकी है।
सुनील कपूर के अनुसार दोपहर बाद करीब तीन बजे सर्राफा बाजार में वह अपनी दुकान पर पहुंचा। इसी दौरान यहां पहले से ही एक युवती खड़ी थी। युवती ने उससे सोने की अंगूठी बनवाने की बात की, लेकिन सुनील कपूर ने इससे मना कर दिया। इसके बाद युवती चली गई और करीब दस मिनट के बाद ही तीन बाइक पर आए आठ नकाबपोश युवकों ने उस पर हमला कर दिया। पुलिस के अनुसार सुनील कपूर को नागरिक अस्पताल में लाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। अब सुनील कपूर जींद के ही एक निजी अस्पताल में इलाज करवा रहा है।
विज्ञापन


दो सप्ताह पहले भी हुआ है हमला
गौरतलब है कि 26 मार्च को सुनील कपूर के बाजरान मोहल्ला स्थित घर पर भी रात के समय नकाबपोश युवकों ने हमला कर दिया था। इसमें सुनील कपूर ने दो लोगों के खिलाफ हमला करवाने की शिकायत दी है। इसके बाद वीरवार को हुए हमले ने पुलिस प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठा दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिसकर्मियों को निशाना बनाते हैं कपूर
सुनील कपूर सोशल मीडिया पर पुलिस के खिलाफ पोस्ट डालते रहते हैं। उन्होंने कई बार पुलिस द्वारा रिश्वत लेने से लेकर नियम तोड़ने तक की वीडियो व फोटो वायरल की हैं। कुछ समय पहले भी सुनील कपूर ने जींद के एक बड़े पुलिस अधिकारी पर 55 लाख रुपये रिश्वत लेने के आरोप लगाए हैं। सुनील का दावा है कि इसके साक्ष्य उनके पास हैं। हालांकि यह साक्ष्य उन्होंने सार्वजनिक या किसी के सांझा नहीं किए हैं। सुनील का आरोप है कि उसी पुलिस अधिकारी और उसके गुर्गों ने हमला करवाया है।

युवक पर हमला होने का मामला संज्ञान में आया है। हमलावरों ने मुंह ढक रखा था, ऐसे में उनकी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जगबीर सिंह, शहर थाना प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed