फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   लूट के आरोपी काबू

लूट के आरोपी काबू

Thu, 28 Sep 2017 11:23 PM IST
Updated Thu, 28 Sep 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
लूट के आरोपी काबू
शराब ठेके पर लूट के आरोपी काबू
विज्ञापन

जींद। पुलिस की अपराध शाखा ने एकता नगर के पास दो युवकों को काबू कर उनके कब्जे से एक देसी पिस्तौल तथा तीन जिंदा कारतूस बरामद किया हैं। युवकों की पुलिस को रायचंदवाला गांव में शराब ठेके पर हुई लूट के मामले में भी तलाश थी। पुलिस पकड़े गए युवकों से पूछताछ कर रही है। सीआईए स्टाफ कर्मी एकता नगर के निकट गश्त कर रहे थे। उसी दौरान दो युवक पुलिस कर्मियों को देखकर भागने लगे। पुलिस कर्मियों ने पीछा कर युवकों को धर दबोचा। तलाशी लिए जाने पर उनके कब्जे से एक देसी पिस्तौल तथा तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए युवकों की पहचान गांव दालमवाला निवासी पुनित उर्फ कड़वा तथा गांव सिंक निवासी रामकेश उर्फ रोकी के रूप में हुई। सिविल लाइन थाना पुलिस ने दोनों के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। पुनीत उर्फ कड़वा तथा एक अन्य पर गत 22 सितम्बर को अलेवा थाना में अल्सलाह के बल प शराब ठेके से लूट करने का भी मामला दर्ज है। इसके अलावा पुनीत उर्फ कड़वा अन्य आपराधिक वारदातों में भी शामिल रहा है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed