{"_id":"594576f64f1c1b0c1c8b4980","slug":"91497724662-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान से मोबाइल और नकदी चोरी, दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मकान से मोबाइल और नकदी चोरी, दो गिरफ्तार
Updated Sun, 18 Jun 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। गांव उचाना कलां में घर के अंदर घुसकर दो युवकों ने दो मोबाइल और छह हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। चोरी करने के दौरान मकान मालिक की नींद खुल गई। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। बाद में पुलिस ने मामले में चोरी किए गए मोबाइल और नकदी सहित दोनों आरोपियों को काबू कर लिया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। गांव उचाना कलां निवासी विजय ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 14 जून को उसका साला प्रदीप आया था। रात को चोर मेन गेट से अंदर आकर जाली गेट को खोलकर कमरे में घुस गए। जहां पर उसके साले के दो मोबाइल फोन और पर्स से छह हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। जब चोरों ने उसकी कमीज के जेब से भी पैसे निकालने का प्रयास किया, इसी दौरान उसकी नींद खुल गई। उसके शोर मचाने पर दोनों युवक मोबाइल व नकदी लेकर फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात दो युवकों के खिलाफ चोरी का केस दर्ज किया था। पुलिस जांच के दौरान चोरों की पहचान उचाना कलां निवासी सुमित और अमित के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों को काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए हुए सामान को बरामद कर लिया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
मकान से मोबाइल और नकदी चोरी, दो गिरफ्तार
पुलिस ने चोरीशुदा सामान बरामद किया