{"_id":"594184834f1c1b2f7b8b456e","slug":"91497465987-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किराना स्टोर मालिक को धमकी देने चार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किराना स्टोर मालिक को धमकी देने चार आरोपी गिरफ्तार
Updated Thu, 15 Jun 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जुलाना (जींद)। जुलाना में किराना स्टोर मालिक को जान से मारने की धमकी देने और दुकान से सामान उठा कर ले जाने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस चारों युवकों से पूछताछ कर रही है।
मंगलवार को दर्जनों दुकानदार पुरानी अनाज मंडी में स्थित पुलिस चौकी में पहुंचे थे। मालवी रोड पर स्थित किराना स्टोर के मालिक संदीप ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उसे दो बार जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। नौ जून को तीन-चार युवक उनके पास आए और उनकी गाड़ी तथा दुकान से कुछ सामान जैसे सिगरेट आदि उठाकर ले गए। यह बात किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी और कहा कि पिछले दिनों एक दुकानदार को भी गोली हमने ही मारी थी। इसके बाद 10 जून को यह बदमाश उनकी गाड़ी दुकान पर छोड़ गए और दुकान से कुछ और सामान उठा कर ले गए तथा जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। संदीप की शिकायत पर पुलिस ने चार युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। इस मामले में पुलिस ने बख्ताखेड़ा गांव के संजय, राकेश, संजय व गढ़वाली गांव के धर्मजीत को काबू किया है।