फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   गांव से बस में आते शहर से चोरी की बाइक पर वापस जाते, चोरी की बाइके के साथ तीन काबू

गांव से बस में आते शहर से चोरी की बाइक पर वापस जाते, चोरी की बाइके के साथ तीन काबू

Thu, 14 Feb 2019 12:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 14 Feb 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
गांव से बस में आते शहर से चोरी की बाइक पर वापस जाते, चोरी की बाइके के साथ तीन काबू
गांव से बस में आते थे शहर, मोटरसाइकिल चोरी कर लौट जाते थे घर, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। पुलिस ने तीन ऐसे चोरों को गिरफ्तार किया है जो घर से बस में सवार होकर शहर आते थे और मोटरसाइकिल चोरी करके घर चले जाते थे। डिटेक्टिव स्टाफ द्वारा पकड़े गए आरोपी लघु सचिवालय और जिला अस्पताल से मोटरसाइकिल को चोरी करते थे। तीन आरोपी स्मैक लेने के आदी है। अपनी लत को पूरी करने के लिए वाहनों की चोरी करते थे। आरोपियों के पास से 11 मोटरसाइकिलें मिली हैं। नशे की लत की वजह से आरोपियों को यह भी नहीं पता है कि उन्होेंने कौन सी मोटरसाइकिल कहां से चोरी की है। अब पुलिस बरामद की गई मोटरसाइकिलों के इंजन के नंबरों का मिलान कर उनके मालिकों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। गिरोह का सरगना अमरावली गांव निवासी 20 वर्षीय नवीन उर्फ सिंहा है। नौवीं पास नवीन के खिलाफ मोटरसाइकिल चोरी के पांच केस दर्ज हैं, जबकि उसके गिरोह में शामिल अमरावली गांव निवासी साढ़े 18 वर्षीय धर्मवीर व रजाना कलां निवासी 21 वर्षीय गुरमित के खिलाफ अभी तक कोई केस दर्ज नहीं है।
पुलिस के अनुसार तीनों युवक साधारण परिवार से हैं और वे स्मैक की लत पूरी करने के लिए मोटरसाइकिल चोरी करते थे। बुधवार को भिवानी रोड स्थित डिटेक्टिव स्टाफ कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में डिटेक्टिव स्टाफ इंचार्ज प्रभारी समरजीत सिंह ने बताया कि स्टाफ टीम एचसी राजेश कुमार, ईएचसी सुरेश कुमार, सिपाही दिनेश, स्नेह, प्रदीप निर्जन गांव के पास टी-प्वाइंट पर गाड़ियों की जांच कर रही थी। इस दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक आते हुए दिखाई दिए। पुलिस को देखकर युवक भागने लगे मगर मौके पर मौजूद पुलिस मुलाजिमों ने उन्हें पकड़ लिया। पुलिस पूछताछ में पता चला है कि जिस मोटरसाइकिल पर युवक सवार हैं, वह चोरी की है। पुलिस ने तीनों को अदालत मे पेश किया। जहां से उन्हें एक दिन के रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों के पास से चोरी की 11 मोटरसाइकिलें बरामद हुईं।
विज्ञापन

दो से पांच हजार रुपये में बेच देते थे मोटरसाइकिल
पुलिस के अनुसार युवक स्मैक के आदी हैं और उन्हें काफी चीजें याद नहीं है। युवकों ने बताया कि वे चोरी की गई मोटरसाइकिल को दो से पांच हजार रुपये में बेच देते थे। इसके लिए जहां भी उन्हें ग्राहक मिलता, वहीं सौदा बन जाता। पुलिस ने बताया कि नवीन ने पूछताछ में माना कि उसने अपने दोनों दोस्तों धर्मवीर और गुरमीत के साथ मिलकर जींद और पानीपत में अलग-अलग स्थानों से 11 मोटरसाइकिलें चोरी की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवीन उर्फ सिंहा के खिलाफ दर्ज केस
इससे पहले भी नवीन उर्फ सिंहा के खिलाफ मोटरसाइकिल चोरी के पांच केस दर्ज हैं। 2016 में नवीन ने पानीपत शहर से एक मोटरसाइकिल चोरी की थी। इससे पहले 2015 में जींद शहर में भी नवीन के खिलाफ केस दर्ज है। 2016 में भी नवीन ने जींद शहर थाना क्षेत्र से मोटरसाइकिल चोरी की थी। इसके अलावा नरवाना व सफीदों पुलिस थाना में भी मोटरसाइकिल चोरी का केस दर्ज किया गया है।
लघु सचिवालय से हर सप्ताह एक या दो मोटरसाइकिल होती हैं चोरी
लघु सचिवालय और नागरिक अस्पताल मोटरसाइकिल चोरी करने के आसान जगह है। लघु सचिवालय में प्रति सप्ताह एक या दो मोटरसाइकिल चोरी हो रही हैं। इनमें अधिकतर मोटरसाइकिल यहां के कर्मचारियों की हैं। दरअसल बाहर से आने वाले अधिकतर लोग पार्किंग में अपनी मोटरसाइकिल छोड़ देते हैं और लघु सचिवालय के कर्मचारी ही अपनी मोटरसाइकिल अंदर ले जाते हैं। ऐसे में स्टाफ की मोटरसाइकिल सबसे अधिक चोरी हुई हैं।

तीनों मिलकर देते घटना को अंजाम
डिटेक्टिव स्टाफ प्रभारी समरजीत के अनुसार तीनों युवक मिलकर घटना को अंजाम देते थे। इसके लिए तीनों युवक बस से जींद पहुंचते और फिर लघु सचिवालय परिसर या नागरिक अस्पताल में मोटरसाइकिल की रेकी करते। यहां मौका लगते ही मोटरसाइकिल पर हाथ साफ कर देते। उन्होंने कहा कि इस गिरोह के पकड़े जाने से जिला में वाहन चोरी में काफी कमी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed