फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   छात्र के अभिभावक ने लाठी व ईंटों से स्कूल अध्यापक पर किया हमला

छात्र के अभिभावक ने लाठी व ईंटों से स्कूल अध्यापक पर किया हमला

Sat, 19 Jan 2019 12:50 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jan 2019 12:50 AM IST
विज्ञापन
छात्र के अभिभावक ने लाठी व ईंटों से स्कूल अध्यापक पर किया हमला
अभिभावक ने लाठी व ईंटों से स्कूल अध्यापक पर किया हमला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जुलाना। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय देवरड़ में स्कूल में मौजूद अध्यापक पर एक छात्र के अभिभावकों ने लाठी और ईंटों से हमला कर दिया। जब स्कूल प्राचार्य और चौकीदार ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया तो उन्हें जान से माने की धमकी दी गई। इसकी शिकायत व खंड शिक्षा अधिकारी को दी गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद अन्य ग्रामीणों ने स्कूल में पहुंचकर अध्यापकों पर समझौता करवाने का दबाव मनाया। अध्यापकों ने कहा कि जब तक उन्हें सुरक्षा मुहैया नहीं करवाई जाती, वह स्कूल नहीं जाएंगे और बीईओ दफ्तर में हाजिरी लगवाएंगे।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य अजीत ने खंड शिक्षा अधिकारी को दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार को हिंदी अध्यापक और विज्ञान की अध्यापिका आधी छुट्टी में पुस्तकालय के सामने बैठे थे। इसी दौरान 7वीं कक्षा के छात्र के माता-पिता ने लाठी व ईंटों से सुधीर पर हमला कर दिया और भद्दी-भद्दी गालियां देने लगे। झगड़े को देखकर प्राचार्य और चौकीदार भी मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव करने का प्रयास किया। हमलावरों ने दोनों को जान से मारने की धमकी दी और कहा कि वह सभी अध्यापकों का नाम लिखकर आत्महत्या कर लेगा। स्कूल के बाहर उन्हें देख लेगा। इसकी शिकायत पुलिस और खंड शिक्षा कार्यालय में दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हमलावर अभिभावक को काबू कर लिाय। इसके बाद अन्य ग्रामीण भी स्कूल पहुंचे गए और स्टाफ पर समझौते का दबाव बनाया। उन्होंने कह कि समझौता नहीं किया तो वह स्टाफ को देख लेंगे। प्राचार्य ने स्कूल में सुरक्षा मुहैया करवाने की मांग करते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। स्टाफ ने कहा कि जब तक उन्हें सुरक्षा मुहैया नहीं करवाई जाएगी, वह स्कूल में नहीं जाएंगे और खंड शिक्षा कार्यालय पर हाजिरी लगाएंगे।
विज्ञापन

एक छात्र स्कूल नहीं आ रहा था। अध्यापकों ने छात्र के माता-पिता को स्कूल बुलवाया था। अभिभावक ने अध्यापक पर हमला किया है और जान से मारने की धमकी दी। इसकी शिकायत स्कूल स्टाफ ने कार्यालय में दी है। इस मामले को उच्च अधिकारियों के संज्ञान में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आदर्श राजन, खंड शिक्षा अधिकारी जुलाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed