{"_id":"5b1590d74f1c1bf96e8b6523","slug":"81528139991-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल दुकान मालिक के सिर पर युवकों ने किया बोतलों से हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोबाइल दुकान मालिक के सिर पर युवकों ने किया बोतलों से हमला
Updated Tue, 05 Jun 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। पटियाला चौक पर दुकान के आगे रेहड़ी लगवाने को लेकर हुए झगड़े में कुछ युवकों ने दुकान मालिक पर कांच की बोतलों व रॉड से हमला कर दिया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। कांच लगने से एक हमलावर युवक भी घायल हो गया। पटियाला चौक पर मौजूद पुलिस कर्मचारी व काफी लोग मूकदर्शक बनकर यह सब देखते रहे और हमलावर घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार नगर परिषद के पूर्व सदस्य रहे रमेश खट्टर की पटियाला चौक पर एक दुकान है। इसमें उसके बेटे सुजल ने मोबाइल गेलरी के नाम से दुकान खोल रखी है। दो-तीन दिन पहले सुजल ने अपनी दुकान के आगे एक गोल गप्पों की रेहड़ी लगवा दी। उसके साथ फास्ट फूड की दुकान संचालक ने इसका विरोध किया। सोमवार सुबह भी सुजल ने अपनी दुकान के आगे गोल गप्पों की रेहड़ी लगवा दी। इसका विरोध करते हुए फास्ट फूड दुकान संचालक व उसकी दुकान पर काम करने वाला सावन वहां पहुंच गए और झगड़ा करने लगा। कुछ ही देर बाद दुकान पर बैठे सुजल पर इन लोगों ने हमला कर दिया। आरोपियों ने रॉड व कांच की बोतलें सुजल के सिर में मारी। जब आरोपी सुजल पर हमला कर रहे थे, पटियाला चौक पर दो-तीन पुलिस कर्मचारी मौजूद थे और काफी संख्या में लोग खड़े होकर तमाशा देखते रहे। किसी ने बीच-बचाव नहीं किया। युवक हमला करने के बाद आराम से फरार हो गए। इस हमले में कांच लगने से सावन भी घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने सावन को काबू कर लिया। सुजल व सावन को पुलिस ने नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया। मौके पर पहुंचे डीएसपी रामभज ने कहा कि रेहड़ी लगाने को लेकर दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हुआ है। दो घायलों को नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। उनके बयान लेने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।