{"_id":"59593b8b4f1c1b7e678b498a","slug":"81499020171-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक पर बाबा ने किया लाठियों से हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक पर बाबा ने किया लाठियों से हमला
Updated Sun, 02 Jul 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। गांव ईगराह में धुना लगाकर बैठे बाबा को खाना देने गए युवक पर बाबा ने ही लाठियों से हमला करके गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमला कर बाबा मौके से फरार हो गया। घायल युवक को परिजनों ने नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसको पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। पुलिस ने घायल युवक की शिकायत पर बाबा के खिलाफ हमला करने व धमकी देने का केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी। गांव ईगराह निवासी पवन कुमार ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके गांव में बाबा सुधीर गिरी धुना लगाए हैं। वह बाबा का खाना देने के लिए गया था। जब वह बाबा सुधीर गिरी को खाना देकर डेरे से कुछ ही दूरी पर गया था तभी बाबा उसका पीछा कर वहां आ गया और उसके सिर पर लाठियों से वार कर दिया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हमले की सूचना पर उसका पिता राममेहर मौके पर पहुंच गया, लेकिन इस दौरान बाबा हमला करके वहां से भाग चुका था। बाद में युवक पवन को नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां से पीजीआई रेफर कर दिया। पुलिस ने युवक पवन की शिकायत पर बाबा सुधीर गिरी के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी।
खाना देने गए युवक पर बाबा ने किया लाठियों से हमला
घायल युवक पीजीआई रोहतक रेफर, बाबा के खिलाफ केस दर्ज